Singh Rashifal, Leo Yearly Horoscope 2024 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को पिता, आत्मा, सरकारी नौकरी और प्रशासन का कारक माना जाता है। वहीं अगर सिंह राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो चंद्रमा सिंह राशि में ही रहेंगे। साथ ही दूसरे भाव में केतु तो वहीं चतुर्थ भाव में बुध और शुक्र रहेंगे। वहीं पंचम भाव में मंगल और सूर्य तो सप्तम भाव में शनि और आठवें भाव में राहु तो वहीं गुरु नवम भाव में विराजमान रहेंगे। इसलिए ग्रहों- नक्षत्रों की स्थिति बहुत शुभ रहेगी। मतलब आपको 2024 शनदार रहेगा। क्योंकि गुरु, शनि और केतु की स्थिति आपको सकारात्मक रहेगी। इस साल आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही लेकिन राहु ग्रह की स्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं सिंह राशि (Leo Rashifal 2024) वालों को 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
सिंह राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Leo Zodiac In 2024)
साल 2024 में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु, केतु और शनि आपके फेवर में है। इसलिए इस साल काम- कारोबार में लाभ मिलेगा। वहीं अगर नया काम शुरू करना चाहत हैं तो आप मई से पहले कर लें। वहीं पूरी साल धनलाभ होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Leo Zodiac In 2024)
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2024 में आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में विराजमां हैं। इसलिए आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं अगर आप घर, दुकान और नए ऑफिस खरीदना चाहते हैं, तो इस साल आपको मिल सकता है।
सिंह राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Leo Zodiac In 2024)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2024 छात्रों के लिए मंगलकारी रहेगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विराजमान हैं और उनकी दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर पड़ रही है। इसलिए 1 मई से पहले आप किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आप नाम कमाएंगे। वहीं अगर कोर्स पूरा हो गया है तो नौकरी लगेगी। वहीं आपकी राशि के स्वामी सिंह ग्रह मंगल के साथ पंचम भाव में हैं। इसलिए लगभग पूरा साल ही छात्रों के लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Leo Zodiac In 2024)
सिंह राशि वालों को इस साल सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के आठवें भाव में है। इसलिए अगर आप पर कोई बीमारी चल रही है तो वो बढ़ सकती है। वहीं मार्च, अप्रैल और नवंबर के महीने में आपको ज्यादा सावधान रहना चाहिए। मतलब चोट- दुर्घटना लग सकती है।
यह भी पढ़ें:
मेष राशि का वर्षफल 2024 | वृष राशि का वर्षफल 2024 |
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 | कर्क राशि का वर्षफल 2024 |
तुला राशि का वर्षफल 2024 | |
कन्या राशि का वर्षफल 2024 |
सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Leo Zodiac In 2024)
सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं शनि ग्रह पूरी साल आपकी राशि से सप्तम भाव पर विराजमान रहेंगे। इसलिए जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही गुरु भी नवम भाव में रहकर विवाह का योग बना रहे हैं। वहीं प्रेम- संंबध को लेकर यह साल शानदार रहेगा। वहीं जो गलतफहमी चल रही थी, वो दूर होंगी। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति 1 मई से पहले हो सकती है। वहीं आपकी संतान की तरक्की भी हो सकती है।
करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Leo Zodiac 2024)
आप लोगों को बुधवार के दिन काले तिल, काले वस्त्र का दान करें। वहीं बहते जल में बुधवार के दिन नारियल प्रवाहित करें। साथ ही गणेश जी की आराधना करें। ऐसा करने से राहु ग्रह की अशुभता में कमी आएगी। साथ ही इस साल आप कुंडली का विश्लेषण कराकर पुखराज भी धारण कर सकते हैं।