Aaj Ka Rashifal Today, Daily Rashifal 11 July 2022: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के माध्यम से विभिन्न अवधियों के बारे में भविष्यवाणियां की जाती हैं। जहां दैनिक राशिफल दैनिक घटनाओं के बारे में भविष्यवाणियां करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और वर्ष के लिए भविष्यवाणियां होती हैं।

मेष : आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। परिवार में धार्मिक कार्य पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति में भी सुधार होगा। मित्रों से आपसी मतभेद हो सकते हैं।

वृष : आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन : आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कर्क : आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं।

सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में कठिनाइयों आ सकती हैं।

कन्या : शिक्षा में सफलता से प्रसन्नता होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला : व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। आज तुला व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

धनु : आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, परन्तु सफलता मिलेगी।

मकर : आज हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक का प्रभाव रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में जिद्दीपन भी हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ : व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। घर परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन : धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। छोटे भाई-बहन से मतभेद हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है।