Leo Horoscope October To December 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए ये साल काफी खास रहा है। मार्च में शनि के मीन राशि में आते ही इस राशि में शनि की ढैया आरंभ हो गई थी। अब इस साल 2025 के नौ महीने बीत चुके हैं और अब शेष तीन महीनों बचे हैं। इस राशि के जातकों के बीते हुए माह काफी कठिनाईयों के साथ गुजरें है। 2025 मंगल का वर्ष है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक, करियर, प्रोफेशन, व्यापार से लेकर प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन अब आने वाला समय इस राशि के जातकों के लिए काफी सुखद रह सकता है। यह विश्लेषण आपकी चंद्र राशि के आधार पर किया गया है। आइए जानते हैं अक्टूबर से दिसंबर तक का ये समय सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा होगा…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और इस समय सूर्य का गोचर धन भाव में है। मंगल और बुध की बात करें तो तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। वहीं राहु सप्तम भाव में, शनि अष्टम भाव में, देवगुरु बृहस्पति द्वादश भाव में विराजमान है। इसके साथ ही केतु लग्न में विराजमान है। शुक्र दूसरे भाव में विराजमान है।

Virgo Horoscope 2025: मार्गी शनि कन्या राशि के जातकों के लिए होगा भाग्यशाली, जानें करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति के मामले में कैसे बीतेंगे अगले 3 माह

18 अक्टूबर को गुरु जब अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करते हैं और 12वें भाव में स्थित होते हैं, तो यह “विपरीत राजयोग” का निर्माण करता है। चूंकि गुरु आठवें भाव के स्वामी हैं और जब वे 12वें भाव में जाते हैं, तो यह योग बनता है जो कठिन परिस्थितियों से लाभ देने वाला होता है। 11 नवंबर को गुरु वक्री होंगे और 4 दिसंबर को पुनः मिथुन राशि में लौट आएंगे। इस दौरान शनि देव गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर कर रहे हैं, जो स्वयं गुरु की राशि का नक्षत्र है। 18 अक्टूबर के बाद से गुरु की दृष्टि शनि पर पड़ेगी, जिससे शनि पर गुरु का संपूर्ण प्रभाव रहेगा और वे शुभ फल प्रदान करेंगे। गुरु के पास पंचम और अष्टम भाव हैं, जबकि शनि के पास षष्ठ और सप्तम भाव हैं।

इन दोनों ग्रहों की वर्तमान स्थिति के कारण पंचम, षष्ठ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय हो रहे हैं, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार और प्रगति देखने को मिलेगी। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो अब उससे लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या कार्यस्थल पर सम्मान मिलने की संभावना है। जो छात्र नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत और ऋण से मुक्ति के भी संकेत हैं।

स्वामी ग्रह सूर्य देव तीसरे भाव में विराजमान है। इस समय के दौरान थोड़ा आलस्य और आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक सूर्य चौथे भाव में रहेंगे, जिससे करियर, प्रोफेशन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी, राजनीति और प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल सिद्ध होगा।

सप्तम भाव में राहु का गोचर है और इसके स्वामी शनि हैं। 18 अक्टूबर तक गुरु की दृष्टि सप्तम भाव पर रहेगी और 4 दिसंबर के बाद पुनः यह दृष्टि पड़ेगी, जिससे वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनेंगे और व्यापार में भी नई साझेदारियां लाभकारी सिद्ध होंगी। अष्टम भाव में बैठे शनि देव 28 नवंबर को वक्री से मार्गी होंगे, जिससे प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और रिसर्च से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी।

4 दिसंबर को गुरु पुनः एकादश भाव में लौट आएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती है। लाभ के भाव में गुरु का यह पुनः आगमन 2026 तक आपके लिए धन और सफलता के द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा।

Weekly Numerology Prediction 20 To 26 October 2025: इस सप्ताह हंस सहित बन रहे हैं कई राजयोग, इन मूलांकों की चमकेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल

मंगल, जो आपके लिए प्रबल योगकारक ग्रह हैं, 27 अक्टूबर को चौथे भाव में अपनी ही राशि में आकर रूचक राजयोग बनाएंगे। इससे भाग्य की जागृति होगी, कार्यों में तेजी आएगी, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वहीं शुक्र धन भाव में विराजमान हैं और 26 नवंबर को चौथे भाव में आकर घर-परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ाएंगे। धन भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक लाभ और परिश्रम से धन अर्जन के संकेत देता है।

कुल मिलाकर, अक्टूबर से दिसंबर 2025 का समय सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यंत परिवर्तनशील और शुभ रहेगा। गुरु और शनि का प्रभाव कठिनाइयों को समाप्त कर प्रगति के नए मार्ग खोलेगा। करियर, शिक्षा, व्यापार, विवाह और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, सभी जातकों की कुंडली भिन्न होती है, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम ग्रहों की सटीक स्थिति पर निर्भर करेंगे।

नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।