Singh Rashi 2022 (Career Horoscope): सिंह राशि के लिए यह साल शानदार रहने की संभावना है। आपके छठे भाव का स्वामी साल की शुरुआत में अपनी राशि में स्थित होगा। इस वजह से सिंह राशि के जातक इस अवधि में अपने काम के प्रति समर्पित और ऊर्जावान रह सकते हैं। इस अवधि में सिंह राशि के जातक अपने शत्रुओं और विरोधियों पर पूरी तरह से हावी रह सकते हैं। साथ ही, आप अपने कार्य कौशल और कड़ी मेहनत से अपने साथियों व सहकर्मियों पर गहरा छाप छोड़ने में कामयाब रह सकते हैं। सिंह राशि के वह जातक जो समाज में कानूनी सलाहकार, चार्टर्ड एकाउंटेंसी या एजेंसी जैसी किसी भी प्रकार की सेवाएं प्रदान करने से संबंधित कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय इस लिहाज से अनुकूल है क्योंकि आपको इस कार्य में शीघ्र सफलता मिलने की संभावना है।

अप्रैल के महीने में आपके छठे भाव के स्वामी का गोचर आपके साझेदारी के भाव होगा। यह अवधि उन लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है जो पेशेवर सेवाओं में हैं क्योंकि इस दौरान आपको अच्छे ग्राहक मिलने की संभावना है। जो जातक निर्माण कार्य से संबंधित व्यवसाय करते हैं या फिर स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम कर रहे हैं उनके लिए भी समय फायदेमंद रह सकता है। वहीं सिंह राशि के वह जातक जो साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें इस दौरान थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपका आपके साझेदार के झगड़ा या किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है जो आपके व्यवसाय पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

सिंह राशि के वह जातक जो नौकरीपेशा हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सम्मान प्राप्त हो सकता है। वहीं अगस्त और सितंबर के महीने में आपको अपने शत्रुओं के कारण किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी, अप्रैल से पहले आपके छठे भाव में शनि के स्थित होने की वजह से इसका आपके काम और पेशे पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है। वैदिक ज्योतिष आधारित वार्षिक करियर राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 के मध्य में, आप अपनी आय और वित्तीय संसाधनों से जुड़ी कुछ नयी जिम्मेदारियों और कार्य का भार अपने कंधे पर उठा सकते हैं।

सिंह राशि के वह जातक जो सरकारी नौकरी में हैं उनके लिए अक्टूबर का महीना थोड़ा सुस्त साबित हो सकता है क्योंकि इस दौरान नीच का सूर्य आपके पेशे के घर को प्रभावित करेगा जिसकी वजह से आपका आपके उच्च अधिकारियों के साथ कुछ विवाद हो सकता है जो कि आपकी छवि और प्रतिष्ठा को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। हालांकि, आप साल 2022 के अंत तक आप अपने कार्य और कौशल से टीम सदस्यों और अपने अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रह सकते हैं। करियर भविष्यफल 2022 के अनुसार आपके नवम भाव से राहु का गोचर आपको किसी भी सौदे या संवाद में प्रभावशाली और आत्मविश्वासी बना सकता है।  

यह भी पढ़ें- सिंह राशि आर्थिक राशिफल 2022, सिंह राशि लव राशिफल 2022, सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022