Lehsunia Ratan: रत्न शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह का एक रत्न और उनके उपरत्न है। अगर किसी जातक की कुंडली में किसी ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, जो उन्हें उसी ग्रह के आधार पर रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। इन्हीं रत्नों में से एक है लहसुनिया रत्न जिसे कैट्स आई (Cats Eye Gemstone) कहा जाता है। ये रत्न एक मटमैले से रंग का चमकीला नेचुरल रत्न है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, समृद्धि, पद-प्रतिष्ठा के साथ अपार धन-संपदा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए लाभकारी है लहसुनिया रत्न और किस तरह पहनना होगा लाभकारी…
रत्न शास्त्र के अनुसार लहसुनिया रत्न केतु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यह रत्न जल्द फल देने वाला माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को संपत्ति, धन लाभ, अच्छी नौकरी, अच्छा स्वास्थ्य, व्यापार अच्छा रहता है। इसके साथ ही अच्छा स्वास्थ्य, आत्म-विश्वास और विद्या में वृद्धि करता है।
इसके साथ ही ये नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। इसके साथ ही कुंडली केतु ग्रह के दोष के दुष्प्रभाव को कम करता है।
इन राशियों के जातक पहने लहसुनिया रत्न
मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगल है और यह एक आग्नेय राशि है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लहसुनिया रत्न पहनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। व्यक्ति के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर झुकाव होता है और आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लहसुनिया रत्न लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने के साथ दिमाग शांत रहता है। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।
मिथुन राशि
लहसुन रत्न पहनने से सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह की वृद्धि होगी। इसके साथ ही संवाद कौशल में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति में मजबूती होगी।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को विशेष स्थितियों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस रत्न को धारण करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अगर कुंडली में केतु ग्रह के कारण कोई समस्या है, तो उसे सही करने में मदद करता है। सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए लहसुनिया रत्न राजा के समान सम्मान दिलाता है। साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। जातक के अंदर रोमांच और जोश बढ़ता है।
हर राशि के जातक पहन सकते हैं ये रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, लहसुनिया रत्न 12 राशियों के लिए किसी न किसी तरह से अवश्य लाभकारी होता है। इसलिए इस रत्न को धारण करने से पहले एक्सपर्ट से जरूर संपर्क करें।
लहसुनिया रत्न पहनने का तरीका
लहसुनिया रत्न को गुरुवार या फिर शनिवार को शाम के समय पहन सकते हैं। इस रत्न को दाएं हाथ की मध्यमा या अनामिका अंगुली में सोना-चांदी या फिर पंच धातु से बनी अंगूठी में पहन सकते हैं। शनिवार या गुरुवार के दिन इसे गोमूत्र, गंगाजल, दूध, शहद और घी के मिश्रण में डुबोकर रखें। इसके बाद “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इसके बाद इस रत्न को धारण कर लें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।