Laxmi Narayan Yog:  ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे राजयोगों का जिक्र मिलता है। जिनके कुंडली में होने से व्यक्ति जीवन में धन- दौलत की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है। यहां हम ऐसे ही राजयोग का वर्णन करने जा रहे हैं, जिसका नाम है लक्ष्मी नारायण राजयोग। आपको बता दें यह राजयोग अक्टूबर दिवाली से पहले बनेगा। आपको बता दें कि यह राजयोग बुध और शुक्र की युति से तुला राशि में बनने जा रहा है। यह राजयोग कर्क राशि में बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही नौकरीपेशा जो जातक काफी समय से अपने कार्यस्थल पर परेशान थे उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस समय आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान आपका अपने जीवनसाथी के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर देखें तो आपकी सेहत अच्छी रहने वाली हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापारी पिछले काफी समय से जिस नए काम की शुरुआत करने का सोच रहे हैं उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं इस समय व्यवसायिक लोगों कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे उनको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आय के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको संपत्तियों में निवेश करने से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं जो आपको आने वाले भविष्य में अच्छा लाभ देगी। साथ ही इस समय उन लोगों को लाभ हो सकता है। जिनका काम- कारोबार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024