Makar Sankranti 2018 Wishes Images: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति होती है। मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारंभ होती है। भारत के कई स्थानों पर इसे उत्तरायणी के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष 14 जनवरी को है। भारत देश में इस पर्व को विभिन्न रुप में मनाया जाता है जैसे बिहार में इसे खिचड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू आदि कहा जाता है। मकर संक्रांति को भारत में एक महत्वपूर्ण त्योहार के रुप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति को भारतीय सभ्यता में एक शुभ चरण की शुरुआत माना जाता है। इसे सूर्य देव का त्योहार माना जाता है। कई स्थानों पर इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा मानी जाती है। पतंगों और खिचड़ी के इस पर्व की शुभकामनाएं इन शानदार फोटोज के जरिए अपने परिवार और मित्रों को दे सकते हैं।

देशभर में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनाई जाती है। पंजाब में इसे लोहड़ी के रूप में एक दिन पहले मनाए जाने की परंपरा है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण हो जाता है। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। मकर संक्रांति पर सूर्य की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक है।

Makar Sankranti 2018 Wishes Messages: इन SMS, मैसेज के जरिए दे दोस्तों को संक्रांति की शुभकामनाएं

प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतना एवं कार्यशक्ति में वृद्धि होती है, इसलिए पूरे भारत में इस अवसर पर लोग विविध रूपों में सूर्य की उपासना करते हैं।

मकर संक्रांति 2018 स्नान शुभ मुहूर्त और पूजा विधि: जानें पवित्र नदियों में संक्रांति के स्नान का क्या है शुभ समय

(Photo Source: Twitter)
(Photo Source: Twitter)

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सबके लिए शांति, समृद्धि और खुशियों से भरा साल रहने की कामना की है। फसलों का यह त्योहार उत्तर भारत में हर साल 13 जनवरी को उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।

(Photo Source: Twitter)
(Photo Source: Twitter)