November Month Transit 2022: साल 2022 का नवंबर महीना खत्म होने में बस 5 दिन शेष हैं। यह महीना त्योहार और धार्मिक कार्यों की वजह से कम और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गोचर के कारण अत्यधिक महत्वपूर्ण महीना रहा है। इस महीने 5 बढ़े ग्रहों का गोचर हुआ था। इस महीने साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगा था। आइए जानते हैं कि महीना समाप्त होते-होते किन राशियों के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकत है-
वृषभ राशि | November Month Last Days Prediction for Aries
नवंबर का महीना अपने आखिरी चरण में है। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों के लिए महीने के आखिरी 5 दिन बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। इस दौरान जातकों को अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जातकों को अच्छे कार्य के लिए बोनस भी मिल सकता है।
मिथुन राशि | November Month Last Days Prediction for Gemini
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर माह के बचे हुए दिन लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। यह महीना जाते-जाते जातकों को कुछ धनलाभ दे सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ भी यह समय बेहद अच्छा बीतने के आसार हैं। कार्यस्थल की बात करें तो काफी हद चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको कुछ नये प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ थोड़ी खटपट हो सकती है, इसलिए पुरानी बातों का जिक्र न करना ही आपके लिए अच्छा होगा।
सिंह राशि | November Month Last Days Prediction for Leo
आखिरी 5 दिनों में सिंह राशि के जातकों का कुछ खास प्रकार से लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे मिलकर आप भावुक भी हो सकते हैं। अपनी किसी पुरानी योजना पर आप काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही प्रियजनों का आपको अचानक से साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन अन्य माध्यमों से भी आपकी कमाई हो सकती है।
तुला राशि | November Month Last Days Prediction for Libra
महीने के आखिरी कुछ दिनों में तुला राशि के जातकों के निजी जीवन में कुछ बेहतर बदलाव होने की संभवना है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कुछ चुनौतियां परेशान कर सकती हैं, हालांकि आप अंत में सब सही हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी हो सकती है।