Lal Kitab Ke Upay: हर कोई चाहता है कि उसका दिन अच्छा गुजरे, सारे काम समय पर पूरे हों और मन में सकारात्मकता बनी रहे। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसा हमेशा हो नहीं पाता। हालांकि ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब जैसे प्राचीन शास्त्रों में कुछ बेहद आसान उपाय बताए गए हैं, जो आपके दिन को शुभ और सफल बना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, घर से निकलने से पहले किए जाने वाले 5 ऐसे सरल और असरदार उपाय जिन्हें घर से निकलने से पहले करने से आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है।

गुड़ और पानी का सेवन करें

लाल किताब के अनुसार, सुबह घर से निकलते वक्त थोड़ा सा गुड़ खाएं और एक गिलास पानी पिएं। यह छोटा सा उपाय शरीर में ऊर्जा भरता है और मन को प्रसन्न करता है। जब आपका मूड अच्छा होता है, तो दिनभर के काम भी आसानी से पूरे होते हैं। साथ ही, यह आपको सकारात्मक ऊर्जा भी देता है, जिससे सफलता के अवसर बढ़ जाते हैं।

काली मिर्च

अगर आप किसी जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलते समय 4-5 दाने काली मिर्च रास्ते में गिरा दें और उन पर पैर रखते हुए बिना पीछे देखे आगे बढ़ें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके रास्ते की रुकावटें दूर होती हैं।

आईने में खुद को देखें

घर से बाहर निकलने से पहले कुछ पल के लिए आईने में खुद को जरूर देखें। ऐसा कहा जाता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। जब आप खुद को खुश और सकारात्मक भाव में देखते हैं, तो दिनभर वही अच्छी ऊर्जा आपके साथ रहती है और आप अपने कामों में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

सांसों की चाल को पहचानें

स्वर विज्ञान के अनुसार, नाक के जिस छिद्र से सांस अधिक तीव्रता से आ रही हो, उसी दिशा का पैर पहले बाहर रखना चाहिए। अगर दोनों छिद्रों से सांस समान रूप से आ रही हो तो दाहिना पैर आगे बढ़ाएं। ऐसा करने से कार्यों में अड़चनें नहीं आतीं और आपके कार्य सफल होते हैं।

भगवान गणेश का स्मरण करें

घर से निकलते समय ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप करें। गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता माना जाता है, यानी जो सभी अड़चनों को दूर करते हैं। उनका स्मरण करने से मन शांत रहता है और आत्मबल बढ़ता है। साथ ही, गणपति बप्पा के आशीर्वाद सफलता आपके कदम चूमेगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।