ज्योतिष के अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसकी जन्म कुंडली में कोई ग्रह तो शुभ स्थित होता है तो कोई ग्रह अशुभ। साथ ही उसका उन ग्रहों का शुभ- अशुभ प्रभाव उस व्यक्ति की जिंदगी के ऊपर लाइफटाइम रहता है। साथ ही अगर उस ग्रह का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के ऊपर है तो वह जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है और उसे कामयाबी हाथ नहीं लगती है।

लाल किताब में इन ग्रहों के नकारात्मक फलों को कम करने के बहुत ही सटीक उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से व्यक्ति को सफलता हाथ लग सकती है। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं शनि ग्रह के उपायों के बारे में। आइए जानते हैं लाल किताब में शनि ग्रह के कौन से उपाय बताए गए हैं। 

इस चीज का करना चाहिए दान:

लाल किताब के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए जातक को निर्धन, अपंग, सफाई कर्मचारी और असहाय व्यक्ति को शहद का दान करना चाहिए। इससे शनि देव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

शमी का लगाएं पौधा:

शनि देव की कृपा पाने के लिए घर पर शमी का वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी के वृक्ष में नियमित रूप जल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपको शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है। 

इन चीजों से रहना चाहिए दूर:

लाल किताब के अनुसार जो व्यक्ति जुआ खेलना, सट्टा लगाना, शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन करना आदि बुरे कर्म करता है, वह शनिदेव के कोप का भागी अवश्य बनता है। इसलिए व्यक्ति को इन सभी कार्यों से दूर रहना चाहिए। 

कौवे और काले कुत्ते का खिलाएं रोटी:

शनि या किसी भी ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हर दिन कौवे को रोटी खिलावें। विशेषकर शनिवार को उसे खाना जरूर खिलाएं। यदि काला कौवा न मिले तो आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

करेंं ये उपाय:

शनि की साढ़े साती या महादशा से मुक्ति के लिए एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और एक रुपये का सिक्का डाल कर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इस तेल को शनिवार के दिन तेल लेने वाले को दान कर दें। यदि ऐसा न कर सकें तो कटोरी सहित तेल शनि मंदिर में रख आएं। इससे आपके शनि से मिल रहे हर कष्ट दूर हो जाएंगे।