Lal Kitab Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसकी कुंडली में कोई ग्रह तो शुभ स्थिती में स्थिति होता है तो कोई ग्रह अशुभ स्थिति में। साथ ही उसका उन ग्रहों का शुभ- अशुभ प्रभाव उस व्यक्ति के ऊपर लाइफटाइम रहता है। लेकिन अगर उस ग्रह का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के ऊपर है तो वह जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है और उसे कामयाबी हाथ नहीं लगती है। 

लाल किताब में ग्रहों से संबंधित बहुत ही अचूक उपायों का वर्णन मिलता है। जिनको करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यहां हम आज जानेंगे मंगल ग्रह के उपायों के बारे में, अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ या नकारात्मक स्थित हैं, तो इन उपायों को करने से आप मंगल ग्रह के नेगेटिव प्रभाव में कमी ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नीम के पेड़ पर चढ़ाएं जल:

लाल किताब अनुसार मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति को हर मंगलवार को नीम के पड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही मंगल दोष में कमी आयेगी।

हनुमान जी को चढ़ाएं चोला:

मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ बहुत लाभदायक होता है। इसलिए हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा हर दो या तीन महीने में एक बार हनुमानजी को सिंदूर का चोला भी चढ़ाएं। ऐसा करने से मंगल के नकारात्मक प्रभाव में कमी आएगी। साथ ही हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए:

लाला किताब के अनुसार जिन लोगों को मंगल दोष होता है उन लोगों को मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे जातक यदि मांस खाते हैं तो उनके मंगल की स्थिति ओर भी बिगड़ सकती है और उनको मंगल ग्रह का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

घर में रखें ये मूर्तियां:

घर में भगवान की मिट्‌टी से बनी मूर्तियां रखें। इससे मंगल-गुरु का अशुभ असर खत्म होगा। इससे किस्मत का साथ मिलता है और धन लाभ भी होता है।

इन चीजों का करें दान:

मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल, लाल मिठाई और लाल फल किसी गरीब या जरूरतमंद को दान करें। ऐसा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक फल में कमी आयेगी। साथ ही घर में सुख- शांति का वास होगा।