Lal Kitab Remedies For Business And Career: ज्योतिष के कई अंग हैं जैसे अंकशास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र और लाल किताब, यहांं हम बात करने जा रहे हैं लाल किताब के बारे में। लाल किताब में व्यापार और करियर में सफलता पाने के लिए कई उपायों का वर्णन मिलते हैं। जिनको करने से आपको कारोबार और करियर में तरक्की मिल सकती है। लाल किताब (Lal Kitab Upay) के उपाय बेहद आसान हैं और प्रभावी हैं। लाल किताब को पहाड़ी विद्या नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं लाल किताब के उपायों के बारे में…

मनोकामना पूर्ति के लिए

अगर आपका कोई काम बनते- बनते रह जाता हो तो आप पांच बुधवार सूखा नारियल लेकर उसे बहती नदी के जल में प्रवाहित कर दें। इससे आर्थिक तंगी में लाभ मिलता है। साथ ही मनोकामना की पूर्ति होती है।

व्यापार और करियर में तरक्की के लिए 

यदि काफी प्रयास करने के बाद भी आपको व्यापार और करियर में तरक्की नहीं मिल पा रही हो तो लाल किताब अनुसार आप गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाएं। साथ ही चीटियों को शक्कर खिलाएं और पक्षियों को दाना डालें। ऐसा करने से आपको करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही इन उपायों को करने से शनि, राहु और केतु ग्रह के प्रकोप से भी मुक्ति मिल सकती है।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय

अगर आप धन संचय नहीं कर पा रहे हो या आपका व्यापार धीमा चल रहा हो तो आप शुक्रवार की रात 7 कौडि़यों की पूजा करें, फिर इन्‍हें लाल कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिलेगा और धन आगमन के योग बनेंगे।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आप नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें। साथ ही, रात को सोते वक्त पलंग के नीचे सिरहाने की तरफ किसी बर्तन में जौ भरकर रखें और सुबह उसे किसी जानवर को खिला दें इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024