Lakshmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसके बाद 13 नवंबर को बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। जिससे इन वृश्चिक राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बनेगी और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय व्यापार में धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि: लक्ष्मी नारायण योग आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस समय आपको शेयर मार्केट और सट्टा, लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। किसी पुरानी या नई डील में लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको अच्छे खासे वित्तीय लाभ हो सकता हैं। इतना ही नहीं इस अवधि में आपकी कोई गुप्त इच्छाएं पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि: आप लोगों को लक्ष्मी नारायण योग बनने से करियर और व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में यह योग दशम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। इस दौरान आप घर वाहन या फिर अन्य कोई लग्जरी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही इस समय आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रही है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापार में धन निवेश की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।
साथ ही इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय आपको उधार या फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।