Shukra Budh Yuti: कुछ राशियों के लिए सितंबर का महीना बेहतरीन साबित होने वाला है। बुध और शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग इन राशियों को भरपूर धन देगा। यह करियर में भी बड़ी सफलता देगा। कन्या राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। बता दें कि शुक्र राशि परिवर्तन से कन्या राशि में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग उन राशियों के भाग्य के द्वार खोल देगा।
मेष राशि वालों पर बरसेगी कृपा
सितंबर के महीने में लक्ष्मी नारायण योग का बनना मेष राशि के लोगों को काफी परेशान करेगा। व्यापारी वर्ग को बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी से संबंधित परेशानी दूर होगी। सिंगल लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता
सितंबर माह में बन रहा लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे करेगा। नौकरी करने वाले लोगों को फायदा होगा। काम की तारीफ होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक हो सकता है। मेहनत करें, परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि के लोग बिताएंगे अच्छा समय
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग उनके करियर को गति देगा। सहकर्मी मदद करेंगे। धन लाभ हो सकता है। यदि आप संपत्ति बेचना चाहते हैं तो यह एक अच्छा सौदा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। निवेश भविष्य में लाभ लाएगा।
कन्या राशि के लोगों की मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
कन्या राशि के जातकों के लिए भी सितंबर का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। नए अवसर तलाशेंगे तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में भी वृद्धि होगी और आप बचत करने में भी सफल होंगे। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कुल मिलाकर आप खुश और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
धनु राशि के लोगों को मिलेंगे उपहार और सम्मान
धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर की शुरुआत से आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान कहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। इसके अलावा प्रियजनों की तरफ से आपको उपहार स्वरूप कुछ चीजें भी भेंट की जा सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका सम्मान होगा और आपके कार्यों की सराहना होगी। इन सबके बावजूद आपके मन में नौकरी बदलने की इच्छा प्रबल रहेगी जो कि पूरी भी हो सकती है।