Lakshmi Narayan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बड़े बदलाव लाता है। हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही ग्रहों के राजकुमार बुध करीब 15 दिन में राशि परिवर्तन कर लेते है जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करते रहते हैं। इस समय बुध धनु राशि में विराजमान है और मकर संक्रांति के बाद यानी 17 जनवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र और सूर्य विराजमान हैं। ऐसे में बुध और शुक्र की यह युति ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ का निर्माण होगा। इस राजोग का बनना धन, वैभव और सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के ठीक बाद बनने वाला यह संयोग कुछ खास राशियों के लिए लॉटरी लगने जैसा साबित हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। काशी के प्रसिद्ध पंडित केपी शुक्ल से जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 जनवरी को सुबह 10:27 बजे बुध मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से शुक्र के अलावा सूर्य विराजमान होंगे। ऐसे में लक्ष्मी नारायण के अलावा त्रिग्रही और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में शुक्र के साथ युकि होकर बना लक्ष्मा नारायण राजयोग लग्न भाव में ही बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर के पदोन्नति, बोनस से लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूर्य, शुक्र और बुध मिलकर आपको करियर में नई ऊंचाइयां दिलाएंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा काफी अधिक मुनाफा हो सकता है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि के स्वामी शुक्र बुध के साथ संयोग के लक्ष्मी नारायण और अरुण के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और इंसेंटिव मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी से लेकर बॉस भी आपके काम से प्रसन्न नजर आ सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। पहले निवेश किए गए पैसे से अचानक बड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग कई मायनों में लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में बुध और शुक्र की युति होने वाली है। चौथे भाव में बना लक्ष्मी नारायण योग सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि कर सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही इस अवधि में नया घर, प्लाट, फ्लैट खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लंबी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे नौकरी और व्यापार में अच्छा फल पड़ सकता है। नौकरी में कई अवसर मिल सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इस दौरान आप कई खास उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। व्यापार में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसे में आप अधिक से अधिक धन कमाने में सफल हो सकते हैं। आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
