Laxmi Narayan Raj Yog: ज्योतिष पंंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि फरवरी में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। यह युति मीन राशि में बनेगी, जो शुक्र ग्रह की उच्च राशि है। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नरायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही इस समय आप लोगों को अपनी बातों से आकर्षित करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। बिगड़े रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेंगे। बिना वजह के तनाव से दूर रहेंगे। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपको  मानसिक और शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन में वृद्धि होगी। सेहत पहले से अच्छी होगी। वहीं इस समय धन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को लक्ष्मी नारायण राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में नौकरी करते हैं तो समय उत्तम रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं । सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप लोगों को अपनी बातों से आकर्षित करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025