Laxmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक मई में व्यापार के दाता बुध और धन के दाता शुक्र का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग मेष राशि में बनेगा। जिस पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुूरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की राशि से कर्म स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान पदोन्नति हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में जातकों को लाभ ही लाभ होगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। मन में अलग उत्साह रहेगा। साथ ही व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धनलाभ के योग बनेंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से मीन राशि के लोगों के अ्च्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। वहीं इस दौरान आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। इससे आपके हाथ बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं धन लाभ और निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। परिवार में भी शांति और सुख रहेगा।