Laxmi Narayan Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे राजयोगों का जिक्र मिलता है। जिनके कुंडली में होने से व्यक्ति अति धनवान होता है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और व्यक्ति जीवन में सभी सुख पाता है। यहां हम ऐसे ही राजयोग का वर्णन करने जा रहे हैं, जिसका नाम है लक्ष्मी नारायण राजयोग। आपको बता दें यह राजयोग जुलाई में बुध और शुक्र की युति से बनेगा। यह राजयोग चंद्र के स्वामित्व वाली राशि कर्क में बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कन्या राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 11वें स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातक इस समय केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे और करियर को आगे बढ़ाएंगे।वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कपल्स के लिए रोमांटिक ट्रिप या आउटिंग का प्लान बन सकता है। इनवेस्टमेंट या पुराने प्रोजेक्ट्स से फाइनेंशियल गेन के योग हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।