Mercury And Venus Conjunction In Tula 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर व्यापक रूप पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध और वैभव के दाता शुक्र की युति नवंंबर में बनने जा रही है। यह युति तुला राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा करते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
यदि मृत्यु पहले से ही तय है, तो आत्महत्या पाप क्यों है? प्रेमानंद महाराज ने दूर दिया संशय
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों को बुध और शुक्र की युति तुला ऱाशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं विदेश यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध और शुक्र की युति कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और बुध ग्रह की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं।
28 नवंबर तक गुरु की राशि में वक्री रहेंगे न्यायाधीश शनि देव, इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग