Laxmi Narayan Raj Yog: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, धन, विलासता, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। वहीं बुध ग्रह को व्यापार, वाणी, अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार का कारक मान जाता है। इसलिए जब भी इन दोनों ग्रहों की युति बनती है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि फरवरी में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। यह युति मीन राशि में बनेगी,  कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

 लक्ष्मी नारायण राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से सप्तम स्थान पर बनेगा। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। वहीं जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट इस अवधि में होने के आसार हैं। वहीं पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा और पदोन्नति संभव है। नए अवसरों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान पर बनेगा। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्‍त बेहद शानदार गुजर सकता है। कहीं से नई जॉब का कोई प्रपोजल आपको मिल सकता है। वही जो काम आपके रुके हुए थे, वो बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि के चतुर्थ स्थान में बनेगा। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन  या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025