Laxmi Narayan Raj Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से बुध और शुक्र का काफी महत्व है। एक ओर जहां ग्रहों के राजकुमार बुध को वाणी, बुद्धि, विवेक, निर्णय क्षमता, तर्क-वितर्क, शिक्षा और कारोबार का कारक माना जाता है, तो वहीं दूसरी ओर दैत्यों के गुरु शुक्र को धन, समृद्धि, सुख-समृद्धि, सौंदर्य, ऐशो-आराम, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में साफ देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय शुक3 मीन राशि में विराजमान है। वहीं 27 फरवरी को बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मीन राशि में राहु ग्रह ङी विराजमान है। ऐसे में इसका प्रभाव भी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में शुक्र-बुध की युति चौथे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी काफी हद तक ठीक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइन, डिजाइनिंग या फिर रियल एस्टेट आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपकी काफी अधिक लोकप्रियता बढ़ सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण सातवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लव और रोमांस में अधिकता देखने को मिलने वाली है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के माध्यम से आर्थिक लाभ पा सकते हैं। अविवाहितों के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण नौवें भाव में हो रहा है। इस भाव को भाग्य का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। बुध की कृपा से बौद्धिक क्षमता अच्छी हो सकती है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक हो सकता है। ऐसे में कई धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। दोस्तों या फिर परिवार के साथ जा सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। आप वाहन, घर या फिर घर का रिनोवेशन आदि कराने में सफल हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप कई सपनों को पूरा कर सकते हैं।
धन के दाता शुक्र उदित होते ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र के इस राजयोग का निर्माण करने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।