Lakshmi Narayan Yog And Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 2 अप्रैल को वक्री गति से मेष राशि में संचरण करेंगे। साथ ही इसके बाद वह 9 अप्रैल को वक्री चाल से ही मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं आपको बता दें कि मीन राशि में बुध ग्रह के प्रवेश करने पर शुक्र और सूर्य ग्रह के साथ उनका संयोग बनने जा रहा है।

ऐसे में मीन राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग तो सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह दोनों राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा हैं। इसलिए इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। साथ ही आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस दौरान आपके निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग बनने से मीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही  करियर के मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता मिलेगी और अपना दायरा बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपमें से कई लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ होगा और नए ऑर्डर मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित होगा। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस दौरान आप नया वाहन या जमीन की खरीदारी भी कर सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों का आपको साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुआ योजनाएं सफल होंगी। वहीं सेहत भी इस समय अच्छी रहेगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024