Lajward Gemstone: रत्न विज्ञान अनुसार किसी न किसी रत्न और उपरत्न का संबंध ग्रह से होता है। यह रत्न उस ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपको बता दें कि रत्न शास्त्र में  84 उपरत्न और 9 रत्नों का वर्णन मिलता है।  साथ ही ही रत्नों में मानव जीवन को सुखमय, उल्लासपूर्ण बनाने की अप्रतिम क्षमता भी है। आज हम जिस रत्न की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है लाजवर्त, जो राहु, शनि और केतु तीनों ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है।

ऐसा होता है कि लाजवर्त:
रत्न शास्त्र अनुसार राजवर्त नीले रंग का होता है और इस पर गोल्डल कलर की धारियां भी होतीं हैं। साथ ही ये बाजार में आसानी से मिल जाता है। ये रत्न अफगानिस्तान, यूएसए और सोवियत रूस में भी पाया जाता है।

इन राशि वालों को करता सूट:
रत्न शास्त्र मुताबिक जिन जातकों की कुंडली में शनि सकारात्मक (उच्च) के विराजमान हो, वो लोग लाजवर्त को पहन सकते हैं। साथ ही मकर और कुंभ राशि, लग्न वाले लाजवर्त पहन सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में राहु- केतु सकारात्मक (उच्च) के स्थित हों तो भी लाजवर्त धारण किया जा सकता है। वहीं अगर कुंडली में शनि और राहु नीच के अशुभ स्थित हों तो लाजवर्त को धारण न करें। साथ ही मंगल ग्रह भी अगर कुंडली में नकारात्मक स्थित है तो भी लाजवर्त धारण करने से बचें। या फिर शनि के साथ मंगल भी स्थित हों तो भी लाजवर्त नहीं पहनना चाहिए।

ये मिलते हैं लाभ:
रत्न विज्ञान मुताबिक लाजवर्त को पहनने से मानसिक क्षमता का विकास होता है। साथ ही नकारात्मक चीजें दूर रहती हैं। वहीं कार्यक्षेत्र और कारोबार में सफलता मिलती है। यह रत्न दुर्घटनाओं से बचाता है। इस रत्न को धारण करने से पितृ दोष शांत होने की भी मान्यता है। जॉब में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही इसको धारण करने से भाग्य का साथ मिलता है।

इस विधि से करें धारण:
रत्न शास्त्र अनुसार लाजवर्त को शनिवार के दिन चांदी की अंगूठी या लॉकेट में बनवाकर धारण करना चाहिए। इस रत्न को माला और ब्रेसलेट भी पहना जा सकता है। इसे दायें हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करना शुभ होता है। इसे धारण करने से पहले सरसों या तिल के तेल में पांच घंटे पहले डुबोकर रखें। इसके बाद नीले कपड़े पर रखकर ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र की एक माला जाप करें। धूप-दीप, नैवेद्य कर इसे कपड़े से पोंछकर सूर्यास्त के बाद समय इसे धारण करें। इसके बाद शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान निकालकर किसी गरीब या जरूरतमंद को देकर आएं।