Venus And Saturn Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 की शुरुआत में कई ग्रह राशि परिवर्तन करके शुभ योग का निर्णाण करेंगे, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 15 जनवरी 2026 को धन के दाता शुक्र शुक्र और कर्मफल दाता शनि ग्रह लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे। क्योंकि 15 जनवरी को शुक्र और शनि ग्रह दोनों एक-दूसरे के 90 डिग्री पर मौजूद होंगे। इस स्थिति में लाभ दृष्टि योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि का लाभ दृष्टि योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही नई नौकरी या व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। वहीं इस दौरान परिवार और संबंधों में समझदारी बढ़ेगी। साथ ही लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और मानसिक संतुलन में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
शनि और शुक्र का लाभ दृष्टि योग तुला राशि के जातकों लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप लोगों को काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, बोनस या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कोई मनोकामना की पूर्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र और शनि का लाभ दृष्टि योग कन्या राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वहीं इस दौरान अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
