Kumbha Rashifal 2025: कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 मिश्रित प्रभाव लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों के ऊपर शनि के साथ-साथ राहु का साया रहने वाला है। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत में चतुर्थ भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद मई 2025 में गुरु के मिथुन राशि में आने में आपकी राशि में पंचम और अक्टूबर से आपके छठे भाव में रहेंगे ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रह सकती है। इसके साथ ही शनि की बात करें, तो मार्च तक आपके लग्न भाव में रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में जाते ही आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे। इसके अलावा मई 2025 से राहु कुंभ राशि लग्न भाव में और केतु सप्तम भाव से गोचर करेगे। ऐसे में आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आइए जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा नया साल 2025…
कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 खुशियां लेकर आने वाला है। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहने वाली है। धन के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। ऐसे में आप खूब प्रापर्टी खरीद सकते हैं। बिजनेस के द्वारा भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस के द्वारा आप काफी पैसा कमा सकते हैं। गुरु की कृपा से कार्यक्षेत्र पर आमदनी की अच्छी खासी बढ़ोतरी होने वाली है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के कारण आमदनी की बढ़ोतरी होने वाली है। आपको किसी न किसी तरीके से धन लाभ अवश्य मिल सकता है।
करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके लिए नया साल 2025 काफी अच्छा साबित हो सकता है। आपको करियर संवारने के लिए कई मौके मिल सकते हैं। इन्हें आप बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें। इस साल आपके करियर में अच्छी खासी उछाल आ सकती है। देवगुरु की कृपा से आपको नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने के कारण आपके करियर में उड़ान भरेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको अवश्य मिल सकता है। इसके साथ ही भाग्य और कर्म का पूरा साथ मिलने से आप अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव कर पाएंगे। इस साल आप मेहनत का साथ न छोड़ें। इससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
शिक्षा के क्षेत्र की बात करें, तो छात्रों में पिछले साल के मुकाबले इस साल अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। आपको मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। ऐसे में आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। मई में आपको काफी प्रभाव देखने को मिलने वाला है।
कुंभ राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल की बात करें, तो मिला-जुला असर देखने को मिलने वाला है। साल की शुरुआत में तो आपको अच्छा खासा स्वास्थ्य में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से समाप्त रह सकते हैं। लेकिन बेकार का तनाव लेने से बचें। इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ का स्ट्रेस इतना ज्यादा न लें, जिससे आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ें। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल, खानपान के साथ-साथ योग आदि करते रहें।
नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
| मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
| मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
| सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
| तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
| धनु राशिफल 2025 | मकर राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
