Sun Transit (Surya Rashi Parivartan) 2020: 13 फरवरी को सूर्य भगवान अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। सूर्य का मकर से कुंभ राशि में परिवर्तन कई राशि के जातकों को लाभ मिलने के संकेत दे रहा है। सूर्य जब कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन कुंभ संक्रांति मनाई जाती है। इस खास दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना गया है। जानिए कुंभ राशि में सूर्य के प्रवेश करने का आपकी लाइफ पर क्या असर पड़ने वाला है…
मेष राशि: आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है। इससे आपकी आमदनी बढ़ने के साथ समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। लाभ मिलने के कई द्वार खुलेंगे। घर परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने का इस राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से जबरदस्त लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी कार्य में बड़ी सफलता हासिल होने के आसार हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि: सेहत को लेकर आपको खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय उत्तम रहेगा। अपने सीक्रेट्स दूसरों से शेयर करने से बचें।
सिंह राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन से आपकी करियर लाइफ से लेकर स्वास्थ्य और दांपत्य लाइफ सभी प्रभावित होंगी। लेकिन ये शुभ प्रभाव होगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। जीवन साथी के साथ मनमुटाव खत्म होंगे।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है।
तुला राशि: आपकी लव लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है। छोटी छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं। लेकिन किसी रूके हुए कार्य के पूरे होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
धनु राशि: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस वजह से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। नये प्रेम संबंध बनाते हुए सावधानी बरतनी होगी।
मकर राशि: आपकी राशि से ही सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश सोच समझकर ही करें।
कुंभ राशि: आपकी ही राशि में सूर्य भगवान प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे आपकी लाइफ में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें।
मीन राशि: दुश्मनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। कोई भी काम सावधानी से करने की जरूरत है। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा।

