Sun Transit 2020: सूर्य भगवान जब भी अपनी राशि बदलते हैं तब तब संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं इस तरह से सभी राशियों में भ्रमण करने का इनका चक्र 1 साल में पूरा हो जाता है। इस बार सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 13 फरवरी को होने जा रहा है। इसलिए इसी दिन कुंभ संक्रांति मनाई जायेगी। कुंभ संक्रांति का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हिंदू धर्म के सभी देवी देवता पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। जिस कारण इस पवित्र दिन पर नदी स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है।
कुम्भ संक्रान्ति पुण्य काल मुहूर्त: इस बार कुम्भ संक्रान्ति 13 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को मनाई जायेगी। जिसका पुण्य काल 09:22 ए एम से 03:18 पी एम तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 05 घण्टे 56 मिनट्स की है। कुम्भ संक्रान्ति के महा पुण्य काल का समय 01:27 पी एम से 03:18 पी एम तक का है। इसकी कुल अवधि 01 घण्टा 51 मिनट्स की है। कुम्भ संक्रान्ति का क्षण दोपहर 03:18 पी एम का है।
कुंभ संक्रांति पर क्या करें? (Kumbh Sankranti 2020 Puja Vidhi):
– इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य देव की अराधना करें, उन्हें जल अर्पित करें और आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करें।
– इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का काफी महत्व बताया गया है। इसलिए इस शुभ दिन पर नदी स्नान कर सूर्य देव की विधिवत पूजा करने से दुखों का अंत होता है।
– मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यमुना, गोदावरी या अन्य किसी भी पवित्र नदी में स्नान किया जा सकता है।
– इस दिन खाने पीने की वस्तुओं और वस्त्रों को गरीबों में दान करने से दोगुना पुण्य मिलता है।
कुंभ संक्रांति का सभी राशियों पर असर: मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ भी शानदार रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पायेंगे। कर्क वालों को सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह वालों को पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। कन्या वालों की पर्सनल लाइफ में सुकून रहेगा। तुला वालों की पर्सनल लाइफ में तनाव उत्पन्न होने के आसार हैं। वृश्चिक और धनि वालों की किस्मत पूरा साथ देगी। मकर वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुंभ वालों के लिए कार्य में नयापन सफलता भरा रह सकता है। मीन वालों को आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

