Kuber Dev Priya Rashi: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियां और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन राशियों का संबंध किसी न किसी ग्रह और भगवान से माना जाता है। जैसे- मकर और कुंभ राशि का संबंध शनि देव से माना जाता है। सिंह राशि का संबंध सूर्य देव से माना जाता है। ऐसे ही आज हम आपको कुछ ऐसी राशियां के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर कुबेर देव की कृपा बरसती है। साथ ही इन लोगों को कुबेर जी की कृपा से सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग अतिधनवान होते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
कुबेर जी को धनु राशि प्रिय है। साथ ये एक लकी राशि है। इसलिए ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं। साथ ही ये जातक बेहद मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। साथ ही कुबेर जी की कृपा से इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ये लग्जरी लाइफ जीते हैं। ये लोग धन की सेविंग करने में माहिर होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। ये लोग व्यवहारिक होते हैं। साथ ही इन लोगों को चीजों में भाग्य का साथ मिलता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि भी लकी राशियों में से एक है, क्योंकि इस राशि के जातकों पर भी कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग अति धनवान होते है। साथ ही ये लोग जीवन में कुबेर जी की कृपा से खूब मान- सम्मान पाते हैं। ये लोग जीवन में खूब सुख- सुविधाएं भोगते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवनसाथी केयर करने वाला और रोमांटिक मिलता है। ये लोग जीवन में खूब धन-संपत्ति जोड़ते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि पर भी कुबेर देवता की विशेष कृपा होती है। इन लोगों को जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। वहीं ये लोग धन कमाने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग कई सोर्स से धन कमाते हैं। ये लोग रोमांटिक होते हैं। साथ ही थोड़े मजाकिया भी होते हैं। इन लोगों को कुबेर जी की कृपा से धन- दौलत की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग मेहनती और लगनशील होते हैं।