Janmashtami 2020 Shubh Yog: इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami ) 11-12 अगस्त को मनाई जा रही है। इस बार 12 अगस्त, बुधवार को कृतिका नक्षत्र लगने वाला है, जबकि दूसरी ओर चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इसे वृद्धि योग कहा जाता है। वृद्धि योग को सामान्य रूप से अच्छा ही माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृद्धि योग को जीवन में सफलता लाने वाला योग माना है। इस बार जन्माष्टमी (Janmashtami) पर वृद्धि योग 6 राशियों पर खास प्रभाव डालने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो 6 राशियों जिनके लिए वृद्धि योग खास फलदायी हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से –
मेष राशि: चंद्रमा मेष राशि में ही गोचर कर रहे हैं। इसलिए वृद्धि योग इनके लिए बहुत शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को धन लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। नौकरी-व्यापार में भी सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए वृद्धि योग हर क्षेत्र में नए अवसरों को खोलने वाला साबित होता है। जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि के लिए नए कदम उठाना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छे परिणामों को लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रयास करें कि मंदिर आदि में दान दें। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए यह समय नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा है। कोशिश करें कि इस समय किसी को पैसा उधार न दें। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए यह अच्छा मौका है। धन लाभ होने की भी संभावना है।
धनु राशि: नौकरी-व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के लिए वृद्धि योग शुभता लेकर आएगा। इस समय बहुत समझदारी के साथ निर्णय लें। रुका हुआ धन वापस आएगा।
मीन राशि: वृद्धि योग लगने की वजह से मीन राशि का अच्छा समय शुरू हो गया है। नौकरी-पेशे में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इस राशि के जातक अपने धन को शुभ कार्यों में भी लगा सकते हैं।