Janmashtami 2025, Shri Krishna Chalisa Lyrics in Hindi: देशभर में जन्माष्टमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि होने के साथ-साथ आज कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज रात कान्हा का विधिवत तरीके से जन्मोत्सव मनाने के साथ-साथ इस चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे लड्डू गोपाल अति प्रसन्न होते हैं और सुख-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के अलावा इस चालीसा का रोजाना पाठ करने से सुख-शांति, धन-वैभव, संतान प्राप्ति से लेकर हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। आइए जानते हैं श्री कृष्ण की संपूर्ण चालीसा…

Krishna Ji Ki Aarti: जन्माष्टमी पर जरूर पढ़ें श्री कृष्ण ये आरती, आरती कुंज बिहारी की गिरधर कृष्ण मुरारी…

श्री कृष्ण चालीसा ( Shri Krishna Chalisa Lyrics in Hindi)

॥ दोहा॥
बंशी शोभित कर मधुर,
नील जलद तन श्याम ।
अरुण अधर जनु बिम्बफल,
नयन कमल अभिराम ॥

पूर्ण इन्द्र, अरविन्द मुख,
पीताम्बर शुभ साज ।
जय मनमोहन मदन छवि,
कृष्णचन्द्र महाराज ॥

Nand Ke Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki Lyrics: जन्माष्टमी पर गाएं ये कृष्ण भजन, नंद के आनंद भयो, जय कन्हिया लाल की…

॥ चौपाई ॥
जय यदुनन्दन जय जगवन्दन ।
जय वसुदेव देवकी नन्दन ॥

जय यशुदा सुत नन्द दुलारे ।
जय प्रभु भक्तन के दृग तारे ॥

जय नट-नागर नाग नथैया ।
कृष्ण कन्हैया धेनु चरैया ॥

Janmashtami 2025 Puja Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी की पूजा, नोट कर लें संपूर्ण सामग्री

पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो ।
आओ दीनन कष्ट निवारो ॥

वंशी मधुर अधर धरी तेरी ।
होवे पूर्ण मनोरथ मेरो ॥

आओ हरि पुनि माखन चाखो ।
आज लाज भारत की राखो ॥

Krishna Ji Ki Aarti: श्री कृष्ण जी की आरती, आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की
गोल कपोल, चिबुक अरुणारे ।
मृदु मुस्कान मोहिनी डारे ॥

रंजित राजिव नयन विशाला ।
मोर मुकुट वैजयंती माला ॥

कुण्डल श्रवण पीतपट आछे ।
कटि किंकणी काछन काछे ॥

नील जलज सुन्दर तनु सोहे ।
छवि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे ॥10

मस्तक तिलक, अलक घुंघराले ।
आओ कृष्ण बांसुरी वाले ॥

Janmashtami 2025 LIVE: राजराजेश्वर योग में जन्माष्टमी आज, पूजा के लिए मिलेंगे बस 44 मिनट, जानें पूजा विधि सहित अन्य जानकारी

करि पय पान, पुतनहि तारयो ।
अका बका कागासुर मारयो ॥

मधुवन जलत अग्नि जब ज्वाला ।
भै शीतल, लखितहिं नन्दलाला ॥

सुरपति जब ब्रज चढ़यो रिसाई ।
मसूर धार वारि वर्षाई ॥

लगत-लगत ब्रज चहन बहायो ।
गोवर्धन नखधारि बचायो ॥

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी है आज, ये है मथुरा, वृंदावन, दिल्ली सहित अन्य शहरों में जन्माष्टमी का सबसे उत्तम मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई ।
मुख महं चौदह भुवन दिखाई ॥

दुष्ट कंस अति उधम मचायो ।
कोटि कमल जब फूल मंगायो ॥

नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें ।
चरणचिन्ह दै निर्भय किन्हें ॥

करि गोपिन संग रास विलासा ।
सबकी पूरण करी अभिलाषा ॥

18 अगस्त से इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, गुरु बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

केतिक महा असुर संहारयो ।
कंसहि केस पकड़ि दै मारयो ॥20

मात-पिता की बन्दि छुड़ाई ।
उग्रसेन कहं राज दिलाई ॥

महि से मृतक छहों सुत लायो ।
मातु देवकी शोक मिटायो ॥

भौमासुर मुर दैत्य संहारी ।
लाये षट दश सहसकुमारी ॥

दै भिन्हीं तृण चीर सहारा ।
जरासिंधु राक्षस कहं मारा ॥

असुर बकासुर आदिक मारयो ।
भक्तन के तब कष्ट निवारियो ॥

दीन सुदामा के दुःख टारयो ।
तंदुल तीन मूंठ मुख डारयो ॥

प्रेम के साग विदुर घर मांगे ।
दुर्योधन के मेवा त्यागे ॥

लखि प्रेम की महिमा भारी ।
ऐसे श्याम दीन हितकारी ॥

भारत के पारथ रथ हांके ।
लिए चक्र कर नहिं बल ताके ॥

निज गीता के ज्ञान सुनाये ।
भक्तन ह्रदय सुधा वर्षाये ॥30

मीरा थी ऐसी मतवाली ।
विष पी गई बजाकर ताली ॥

राना भेजा सांप पिटारी ।
शालिग्राम बने बनवारी ॥

निज माया तुम विधिहिं दिखायो ।
उर ते संशय सकल मिटायो ॥

तब शत निन्दा करी तत्काला ।
जीवन मुक्त भयो शिशुपाला ॥

जबहिं द्रौपदी टेर लगाई ।
दीनानाथ लाज अब जाई ॥

तुरतहिं वसन बने ननन्दलाला ।
बढ़े चीर भै अरि मुँह काला ॥

अस नाथ के नाथ कन्हैया ।
डूबत भंवर बचावत नैया ॥

सुन्दरदास आस उर धारी ।
दयादृष्टि कीजै बनवारी ॥

नाथ सकल मम कुमति निवारो ।
क्षमहु बेगि अपराध हमारो ॥

खोलो पट अब दर्शन दीजै ।
बोलो कृष्ण कन्हैया की जै ॥40

॥ दोहा ॥
यह चालीसा कृष्ण का,
पाठ करै उर धारि।
अष्ट सिद्धि नवनिधि फल,
लहै पदारथ चारि॥