Janmashtamai, Haritalika Teej, Ganpati puja, 2019 Date: हमारे हिंदू धर्म के पर्व त्योहार सभी हिंदी पंचांग, तिथि और नक्षत्र के हिसाब से चलते हैं। हिंदू वर्ष और माह के हिसाब से छठा महीना यानी भाद्रपद या भादौ शुरू हो गया है। भाद्रपद में कई त्योहार आते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी के अलावा हरितालिका के अलावा माह का अंत पूर्णिमा के साथ होगा। इसके बाद शुरू होगा श्राद्ध पक्ष। आइए जानिए भाद्रपद में कब कौन सी शुभ तिथि का आगमन है।

19 अगस्त : गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा।
21 अगस्त : हल षष्ठी यानी श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म दिवस।
23 अगस्त : कृष्ण जन्माष्टमी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र और माखन-मिश्री का भोग चढ़ाया जाएगा।
26 अगस्त : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी होगी। इसे बेहद खास माना जाता है। इससे जया और अजा एकादशी भी कहते हैं।
30 अगस्त : भाद्रपद मास अमावस्या है। इस तिथि पर पितर देवताओं की पूजा होती है।
2 सितंबर : हरितालिका तीज है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इसी दिन से दस दिन का गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा, घर-घर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होगी।
8 सितंबर : तेजा दशमी को तेजाजी महाराज की खास पूजा होती है।
9 सितंबर : डोल ग्यारस है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास किए जाते हैं।
12 सितंबर : अनंत चतुर्दशी है। इस दिन गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।
14 सितंबर : भाद्रपद माह की पूर्णिमा है। इस तिथि श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाएंगे। श्राद्ध पक्ष में पितरों की पूजा, तर्पण और कर्म कांड होंगे।

अगस्त महीने का आखिर पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पड़ेगा। इसकी तारीख को लेकर अभी भी पशोपेश की स्थिति है। कुछ लोगों की मान्यता के अनुसार ये 23 अगस्त को पड़ेगा तो कुछ इसे नक्षण के हिसाब से गणना करके 24 अगस्त बता रहे हैं। वैसे मान्य वही होगा जो मथुरा यानी भगवान की असली जन्म स्थली पर निर्धारित किया जाएगा।