सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन को शिव जी का प्रिय महीना बताया गया है। कहते हैं कि सावन में सच्ची श्रद्धा के साथ शिव की पूजा-अर्चना करने पर उनकी कृपा बरसती है। माना जाता है कि शिव जी के प्रसन्न होने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि सप्ताह के अलग-अलग दिन शिव जी की पूजा करने के अलग-अलग लाभ बताए गए हैं? जी हां, कहा जाता है कि अलग-अलग दिन भोले बाबा का आराधना करने पर अलग-अलग मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं।

कहते हैं कि शिव जी ने शक्ति और आरोग्य प्राप्त करने के लिए रविवार का दिन चुना था। माना जाता है कि रविवार को सूर्य या फिर शिव जी का आराधना करने से शक्ति और सेहत प्राप्त होती है। मालूम हो कि माया की शक्ति प्राप्त करने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना गया है। कहते हैं कि सोमवार को शिव जी का आराधना करने से सफलता प्राप्त होती है। बुधवार के दिन शिव जी की पूजा करने से सेहतमंद रहने और दीर्घायु होने की मान्यता है।

बृहस्पतिवार का दिन विष्णु जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने के विशेष लाभ बताए गए हैं। लेकिन बृहस्पतिवार का दिन शिव जी के लिए भी खास है। कहते हैं कि इस दिन शिव जी पूजा करने से व्यक्ति की कला के क्षेत्र में उन्नति होती है। माना जाता है कि शुक्रवार को भोले बाबा की पूजा करने से परिवार में समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन शिव जी की आराधना करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से सुरक्षित रहता है। मालूम हो कि शनिवार को शनिदेव और यम जी की भी पूजा करना काफी लाभकारी माना गया है।