Happy Kojagiri Purnima 2018 Wishes Images, SMS, Wallapepers, Messages, Status, Quotes: शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास में पड़ने वाली यह पूर्णिमा है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से पूरे साल में केवल इसी दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। हिन्दू धर्म में में आस्था रखने वाले इस दिन कोजागर व्रत रखते हैं। इसी को कौमुदी व्रत भी कहते हैं। कहते हैं कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया था। मान्यता है इस रात्रि को चन्द्रमा की किरणों से अमृत झड़ता है। इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रात भर चांदनी में रखने का विधान है। अगली सुबह इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
ऐसा कहा जाता है की इस रात माता लक्ष्मी यह देखने के लिए घूमती हैं कि कौन जाग रहा है। जो जाग रहा होता है उसका महालक्ष्मी कल्याण करती हैं। कहते हैं कि इसी रात के बाद से मौसम बदलता है और सर्दी के मौसम का आगमन होता है। बताते हैं कि इस रात अगर आपको धन का खजाना पाना है तो देवी लक्ष्मी की अवश्य पूजा करनी चाहिए। शरद पूर्णिमा की रात दीवाली से भी ज्यादा अहम मानी गई है, क्योंकि इस रात स्वयं मां लक्ष्मी अपने भक्तों को संपत्ति देने के लिए आती हैं। इस बीच हम आपके लिए कुछ खास तस्वीरें लेकर आए हैं। आप इन तस्वीरों को भेजकर शरद पूर्णिमा यानी कि कोजागरी पूर्णिमा की बधाई अपनों को दे सकते हैं।