चांदी एक बेहद ही अहम धातु है। चांदी को लेकर तमाम तरह की बातें फैली हुई हैं। कुछ मामलों में चांदी को शुभ तो कुछ में बहुत ही अशुभ माना जाता है। चांदी को सात्विक धातु माना गया है। कहते हैं कि चांदी की उत्पत्ति शिव जी की आंख से हुई थी। ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा ग्रह से बताया गया है। इन सबके बीच चांदी से जुड़े कुछ टोटके भी खूब अपनाए जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पांच टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. एक टोटके में चांदी का छल्ला कनिष्ठा उंगली में धारण करने के लिए कहा गया है। मान्यता है कि इससे कुंडली में चंद्रमा की दशा मजबूत होती है। इससे व्यक्ति के मन का संतुलन अच्छा होता है।
2. एक अन्य टोटके में गले में चांदी की चेन पहनने की सलाह दी गई है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति वाणी में शुद्धता आती है। इसके साथ ही शरीर में हार्मोंस का संतुलन बने रहने की बात भी कही गई है।
3. कुछ लोग टोटके के रूप में हाथ में चांदी का कड़ा पहनते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे कफ, वात और पित्त नियंत्रित होता है। इससे व्यक्ति की सेहत काफी अच्छी रहती है।
4. चांदी की गिलास में पानी पीना भी काफी शुभ माना गया है। माना जाता है कि इससे सर्दी-जुकाम दूर होता है। और चांदी की कटोरी या चम्मद से शहद खाने से शरीर के विषमुक्त होने की बात कही गई है।
5. कई बार लोग कुछ भावनात्मक समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए चांदी के बर्तन का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। मान्यता है कि चांदी का बर्तन इस्तेमाल करने से व्यक्ति की भावनाएं नियंत्रित रहती हैं।