दूध पीने के ढेरों फायदे बताए गए हैं। इनमें से कई के बारे में आपको पता भी होगा। लेकिन क्या जानते हैं कि दूध से जुड़े कई टोटके भी किए जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पांच टोटकों के बारे में बताएंगे जो काफी अपनाए जाते हैं। इसके साथ ही यह भी मालूम किया जाएगा कि इसके क्या फायदे हैं।

1. बुरी नजर उतारने के लिए दूध से जुड़ा एक टोटका बड़ा आम है। इसके मुताबिक रविवार की रात एक गिलास दूध अपने सिरहाने रखकर सो जाना चाहिए। इसके बाद सुबह में फ्रेश होकर इस दूध को बबूल के पेड़ को अर्पित कर देना चाहिए। इससे बुरी नजर दूर होने की मान्यता है।

2. दुर्घटनाओं से बचने के लिए दूध से जुड़ा एक अन्य टोटका बहुत अपनाया जाता है। इसके अनुसार मंगलवार के दिन एक चम्मच दूध से चावल को धोना चाहिए। इसके बाद इस चावल को बहती नदी में अर्पित कर देना चाहिए। ऐसा करने से सड़क दुर्घटनाओं से बचने की मान्यता है।

3. दूध से जुड़ा एक टोटका ग्रह दोष से बचने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए सोमवार के दिन सूर्योदय से पहले जग जाना चाहिए। इसके बाद फ्रेश होकर गिलास में थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर शिव मंदिर जाएं। इस दूध को पूरी श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इससे कुंडली में ग्रहों की दशा ठीक रहती है।

4. धन प्राप्ति के लिए भी दूध से जुड़ा एक टोटका कई बार अपनाया जाता है। इसके अनुसार एक लोहे के बर्तन में दूध, पानी और चीनी मिलाकर रख देना चाहिए। इसके बाद इस मिश्रण को बरगद की छांव में खड़े होकर उसे अर्पित करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

5. दूध से जुड़ा एक अन्य टोटका असाध्य रोगों से बचने के लिए भी अपनाया जाता है। इसके लिए सोमवार की रात नौ बजे के बाद किसी पात्र में थोड़ा सा दूध और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को रात में ही शिव मंदिर में चढ़ा दें। इससे गंभीर बीमारियों के ठीक होने की मान्यता है।