Pitambari Gemstone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रत्न और मंत्रों का वर्णन मिलता है। मतलब इन रत्नों को धारण करने से कुंडली में स्थित ग्रहों के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं पितांबरी नीलम के बारे में,  जिसका संबंध शनि देव और गुरु बृहस्पति से माना गया है। आपको बता दें कि पीतांबरी नीलम में नीली और पीली दोनों आभा होती हैं। इस रत्न को धारण करने व्यक्ति को शनि देव और गुरु ग्रह दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इसको धारण करने से व्यक्ति आस्थावान और सकारात्मक होता है। वहीं शनि देव की कृपा से वह मेहनती भी बनता है। साथ ही काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिलती है। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं। आइए जानते हैं पीतांबरी नीलम धारण करने के लाभ और पहनने की विधि…

12 महीने बाद सूर्य की राशि में बनेगा पावरफुल बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

इन राशियों के लिए पीतांबरी नीलम लाभकारी

पीतांबरी नीलम कुंभ, मकर, धनु और मीन राशि के लोग पहन सकते हैं। लेकिन जन्मपत्री में शनि या गुरु बृहस्पति की पॉजिशन देखना बहुत जरूरी है। मतलब वो कुंडली में नीच या शत्रु राशि में विराजमान नहीं होने चाहिए। वहीं शनि और गुरु अगर पंचम, नवम और दशम भाव में उच्च के स्थित हैं तो पीतांबरी नीलम पहनना चाहिए। पीतांबरी नीलम वो लोग भी पहन सकते हैं, जिनकी कुंडली में शनि और गुरु ग्रह कमजोर स्थित हो। मतलब उनकी डिग्रियां काफी कम हो। वहीं पीताबंरी नीलम के साथ गोमेद रत्न नहीं धारण करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धारण करने से मिलते हैं ये लाभ

पीतांबरी नीलम पहनने व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही वह सही निर्णय लेता है। वहीं पीतांबरी नीलम पहनने से व्यक्ति की कार्यशैली निखरती है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है। इतना ही नहीं आय में वृद्धि होती है। साथ ही इसे धारण करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

इस विधि से करें धारण 

पीतांबरी नीलम को पंंचधातु में जड़वाकर धारण करना शुभ रहता है। साथ ही इसको बाजार से कम से कम 7 से सवा 8 रत्ती का बाजार से खरीदना चाहिए। वहीं इसे शनि या गुरु की होरा या शनिवार, गुरुवार को पहन सकते हैं। इसे मध्यमा उंगली में धारण करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025