Lehsunia Gemstone Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर व्यक्ति की कुंडली में कोई न कोई ग्रह नकारात्मक स्थित होता है। जिसके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रत्न और मंत्रों द्वारा उपाय किए जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे रत्न के बारे में जिसका संबंध छाया ग्रह केतु से है। इस रत्न का नाम है लहसुनिया। वहीं इसको कैट्स आई भी बोला जाता है। आइए जानते हैं लहसुनिया को धारण करने के लाभ और पहनने की सही विधि…

इन राशियों के लिए लहसुनिया शुभ

लहसुनिया केतु ग्रह का रत्न है। इसलिए वृषभ, मकर, तुला, कुंभ, मिथुन राशि के लोग इसे धारण कर सकते हैं। वहीं साथ ही अगर कुंडली में केतु ग्रह उच्च का विराजमान हो तो भी लहसुनिया धारण किया जा सकता है। साथ ही केतु की महादशा में ये अच्छा फल प्रदान करता है। लेकिन अगर कुंडली में नीच का केतु ग्रह स्थित हो तो लहसुनिया नहीं धारण करें। साथ ही लहसुनिया के साथ माणिक्य और मोती को धाऱण नहीं करना चाहिए।

लहसुनिया धारण करने के लाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार जो लोग लहसुनिया धारण करते हैं। उनके जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। साथ ही लहसुनिया पहनने से बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। वहीं आध्यात्म के मार्ग पर जाने वाले लोगों के लिए भी लहसुनिया रत्न बहुत लाभकारी होता है, इसको धारण करने से सांसारिक मोह छूटता है और व्यक्ति अध्यात्म व धर्म की राह पर चलने पड़ता है। साथ ही अगर किसी बच्चे को सर्दी या निमोनिया जैसी बीमारी बनी रहती है तो भी लहसुनिया धारण करना लाभकारी रहता है। वहीं  साथ ही लहसुनिया मन को शांति प्रदान करता है और इसके प्रभाव से स्मरण शक्ति तेज होती है और व्यक्ति तनाव से दूर रहते हैं। साथ ही लहसुनिया पहनने से शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बनते हैं।

लहसुनिया धारण करने की विधि

लहसुनिया को बाजार से कम से कम 7 से सवा 8 रत्ती का खरीदना चाहिए। वहीं इस इसको चांदी के धातु में धारण करना शुभ रहता है। साथ ही लहसुनिया को मंगलवार या शनिवार के दिन धारण करना चाहिए। वहीं धारण करने से पहले से इसे गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से जरूर शुद्ध करना चाहिए और उसके बाद इसे धारण करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024