भारतीय सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है। किसी तरह की पूजा- पाठ हो, कोई धार्मिक कार्य हो या कोई मांगलिक कार्य- इन सभी में व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाया जाता है। मान्यता है कि बिना तिलक लगाए न तो पूजा की अनुमति होती है और न ही पूजा संपन्न मानी जाती है। तिलक दोनों भौहों के बीच में, कंठ में या नाभि पर लगाया जाता है। वहीं तिलक के द्वारा यह भी जाना जा सकता है कि आप किस संप्रदाय से संबंध रखते हैं। आइए जानते हैं तिलक लगाने के नियम और कौन सी राशि को किस रंग का तिलक लगाना चाहिए।

तिलक लगाने के नियम-
1- बिना स्नान किए हुए तिलक नहीं लगाना चाहिए।
2- पहले तिलक इष्ट देव या भगवान को लगाईये और फिर स्वयं को लगाना चाहिए।
3- खुद को अनामिका उंगली और दूसरे को अंगूठे से तिलक लगाएं।
4- तिलक लगाकर कभी भी सोना नहीं चाहिए।

तिलक लनाने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण-
तिलक हमेशा मस्तिष्क के केंद्र में इसलिए लगाया जाता है क्योंकि हमारे मस्तिष्क के बीच में आज्ञा चक्र होता है। जिसे ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है।तिलक लगाने से यह चक्र एक्टिव हो जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति का मन एकाग्र और शांत हो जाता है। माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वो खुद को ऊर्जावान महसूस करता है। (यह भी पढ़ें)- 2022 में इन 4 राशियों के लोगों को भाग्य का मिल सकता है पूरा साथ, सरकारी नौकरी लगने के भी हैं योग

ग्रहों को मजबूत करने के लिए कौन सा तिलक लगाएं-
सूर्य- अगर आपकी राशि सिंह है तो आप लाल चन्दन का तिलक माथे पर अनामिका उंगली से लगाना चाहिए जिससे आपके राशि स्वामी सूर्य देव प्रबल होंगे।
चंद्रमा- अगर आपकी कर्क राशि है तो चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चन्दन का तिलक कनिष्ठा उंगली से लगाना चाहिए।
मंगल- अगर आपकी मेष और वृश्चिक राशि है तो आपको नारंगी सिन्दूर का तिलक अनामिका उंगली से लगाना चाहिए, जिससे मंगल ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
बुध- आपकी राशि अगर मिथुन या कन्या है तो आपको बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए.
गुरु- आपकी राशि अगर धनु या मीन है तो आपको बृहस्पति को प्रबल करने के लिए केसर का तिलक तर्जनी उंगली से लगाना चाहिए।
शुक्र- अगर आपकी राशि वृष या तुला है तो आपको रोली और अक्षत अनामिका उंगली से माथे पर तिलक लगाना चाहिए, जिससे आपको शुक्र ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शनि- अगर आपकी राशि मकर या कुंभ है तो आपको भस्म या काला काजल का तिलक लगाना चाहिए।
राहु- केतु- इस ग्रहों को मजबूत करने के लिए गाय के कंडे या धूप बत्ती की राख का तिलक लगाएं।