Moles On Palm Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिलों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि तिल शरीर पर कई जगह मौजूद होते हैं। लेकिन हर तिल शुभ नहीं होता है। दरअसल तिल कहां है, इससे पता लगता है कि तिल शुभ होगा या अशुभ। यहां हम बात करने जा रहे हैं हथेली पर तिलों के बारे में। आइए जानते हैं हथेली के कौन से तिल शुभ होते हैं और कौन से अशुभ…
हाथ के अंगूठे पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है। वह व्यक्ति मेहनती और साहसी होते हैं। साथ ही अंगूठे के जस्ट नीचे तिल हो तो ऐसे लोगों के कई प्रेम संबंध हो सककते हैं। जिसके कारण वैवाहिक जीवन में परेशानयां हो सकती हैं। वहीं ये लोग अमीर भी होते हैं। साथ ही ये लोग सभी भौतिक सुखों को भोगते हैं।
हथेली पर तिल का होना
बाईं हथेली पर जिन लोगों के तिल होता है। वह जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। साथ ही ये लोग खुलकर पैसे खर्च करते हैं। वहीं दाएं हाथ के ऊपरी भाग पर तिल के होने से व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक होता है। ये लोग कम समय में व्यापार को फैला लेते हैं। ये लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं।
अनामिका उंगली पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की अनामिका उंगली पर तिल होता है। ये लोग व्यवहारिक और सामाजिक होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।वहीं रिंग फिंगर यानि अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल होने का मतलब है कि आपको सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही इन लोगों की आयु भी पूर्ण होती है। साथ ही ये कला के जानकार और प्रेमी होते हैं।
छोटी उंगली पर तिल का होना
हाथ के सबसे छोटी उंगली पर जिन लोगों के तिल होता है। उनको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है। साथ ही ये लोग दूरदर्शी और आत्म विश्वासी होते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इनको गूढ़ विषयों को पढ़ने का शौक होता है। ये लोग किस्मत के धनी होते हैं। लेकिन वैवाहिक जीवन में इनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।