हिंदू धर्म में अधिकतर लोग देवी-देवता के प्रति आस्था रखते हैं। ये लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ इनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस राशि वालों के लिए किस देवी-देवता की पूजा करना फलदायी माना गया है? यदि नहीं तो चलिए जानते हैं।
मेष: मेष राशि के जातकों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इनके लिए सूर्य देव का जल चढ़ाने के लिए कहा गया है।
वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव की पूजा करना शुभ माना गया है। शनिदेव को ही वृषभ के भाग्य का स्वामी कहा जाता है।
मिथुन: मिथुन वालों के लिए भगवान गणेश की पूजा करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही आप विष्णु जी भी आराधना कर सकते हैं।
कर्क: कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा माना गया है। इनके लिए भगवान शिव की आराधना करना लाभकारी माना जाता है।
सिंह: इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। इनके लिए सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में उन्नति होने की मान्यता है।
कन्या: कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। आपके लिए मां दुर्गा की पूजा करना फलदायी माना गया है।
तुला: इस राशि का स्वामी शुक्र है। तुला वालों के लिए भी माता दुर्गा की उपासना करना लाभकारी माना गया है।
वृश्चचिक: वृश्चकि राशि का स्वामी मंगल है। इन लोगों को हनुमान जी की पूजा करने के लिए कहा गया है।
धनु: धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। आपको प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए।
मकर: इसका स्वामी ग्रह शनि है। इनके लिए शनिदेव की पूजा करना अनिवार्य माना जाता है।
कुंभ: कुंभ का भी स्वामी ग्रह शनि है। आप शनिदेव के साथ दुर्गा जी की पूजा भी कर सकते हैं।
मीन: इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। आपके लिए भगवान राम की पूजा करना शुभ माना गया है।
हिंदू धर्म में ऐसा कहा गया है कि हर एक देवी-देवता बड़े ही दयालु हैं। वे अपने भक्तों की पुकार बड़ी जल्दी सुन लेते हैं और उनकी मनोकामनाओं की पूर्ति कर देते हैं। इस बीच यदि राशि के अनुसार अपने लिए सर्वाधिक दयालु देवी-देवता की पूजा-अर्चना की जाए तो मनोकामनाएं और भी जल्द पूरी हो जाती हैं।
राशि के हिसाब से देवी-देवता की पूजा करना लाभकारी माना गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अपनी राशि से हटकर किसी और देवी-देवता की पूजा-अर्चना नहीं की जा सकती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान के लिए हर एक जीव समान महत्व रखता है। चाहे वह कोई मनुष्य हो या फिर जानवर। चाहे वह अमीर हो या फिर गरीब। बताते हैं भगवान हर किसी की समान रूप से मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।