सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे और शरीर की बनावट के आकार के साथ-साथ नाखूनों का भी विशेष महत्व बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जातक के नाखूनों से भी उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। बता दें कि हर व्यक्ति के नाखून की बनावट और आकार भी अलग-अलग होता है। कई लोगों के नाखून चमकदार होते हैं तो कई लोगों के नाखूनों पर हल्की लकीरें होती हैं। इसी तरह किसी के नाखून लंबे होते हैं तो किसी के चौड़े।

साथ ही नाखूनों पर पड़ने वाले अलग-अलग प्रकार के चिन्ह व धब्बे भविष्य के सूचक होते हैं और सामने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे बहुत कुछ जानकारी भी दे सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि नाखूनों की बनावट से व्यक्ति के नेचर और भविष्य के बारे में कैसे पता लगाया जा सकता है।

अगर हों लंबे नाखून:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लंबे नाखून वाले लोग सरल और साधारण स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के अंदर रचनात्मकता होती है और इनकी कल्पनाशीलता भी अधिक होती है। ये लोग हर काम को उत्साह के साथ करते हैं और उसका आनंद लेते हैं। हालांकि ये लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और इसी कारण कई बार इन्हें धोखा मिलता है। ऐसे लोगों को करियर में तरक्की देखने को मिलती है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखमय बीतता है।

चौड़े नाखून:

चौड़े नाखून वाले लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की सोचने की क्षमता अधिक होती है और यह अपने दिमाग का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ये लोग जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग दूसरों को सलाह देने में भी माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग मुंहफट भी होते हैं। (यह भी पढ़ें)Budh Gochar 2021: बुध आज करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 2022 में इन राशि वालों को मिल सकती है नौकरी और प्रमोशन

ऐसे नाखून वालों को आता है जल्दी गुस्सा

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाखून लाल रंग के होते हैं, वे बहुत क्रोधी होते हैं। छोटी-छोटी बात पर उनको जल्दी गुस्सा आ जाता है। वहीं अगर व्यक्ति का पीला नाखून है तो इसका मतलब है कि स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। साथ ही ऐसे लोग मेहनत करने से कतराते हैं। अगर व्यक्ति के नाखून बहुत छोटे हैं तो वह बचपन से ही बुद्धिमान होते हैं।

नाखून पर जल्दी दिखता है प्रभाव

शरीर में होने वाली किसी भी बीमारी का सबसे पहला चिह्न नाखूनों पर दिखाई देता है। अगर कोई व्यक्ति अपनी बीमारी छुपाता है तो नाखूनों से इसका पता लगाया जा सकता है। जैसे नाखून जल्दी सूख जाते हैं और गिर जाते हैं तो इससे थायरॉयड का पता चलता है। अगर नाखून क्रेक और पीला हो जाता है तो इसका मतलब व्यक्ति को पीलिया रोग हो गया है। (यह भी पढ़ें)Numerology: इन जन्मतिथि वाले लोगों के लिए खास रहेगा साल 2022, शुक्र-मंगल बनाएंगे धनवान