सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और निशानों के आधार पर फलित किया जाता है। इस ग्रंथ की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार चेहरे पर बने निशानों से हम किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को जान सकते हैं। साथ ही हर निशान आपके लक और अनलक को नहीं दर्शाता है। सभी चिह्न का अपना अलग महत्व होता है। तो आइए जानते हैं चेहरे पर बने बर्थ मार्क का क्या मतलब होता है…

चेहरे पर हो कोई निशान

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर जन्म से ही कोई चिह्न है तो इसका मतलब है की वह व्यक्ति काफी इमोशनल प्रवृति का है। साथ ही ऐसे लोग खूब बातूनी और व्यवाहरिक भी होते हैं। ये लोग राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं। साथ ही इनके पास धन की कमी नहीं होती है।

अगर माथे पर हो चिह्न

अगर किसी व्यक्ति के माथे पर बर्थ मार्क है तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। साथ ही ऐसा व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाता है। वहीं वह करियर में अच्छा मुकाम पाता है। ये लोग व्यापार में भी खूब धन कमाते हैं और इनकी लोकप्रियता भी अच्छी खासी होती है।

गर्दन पर हो बर्थ मार्क

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी की गर्दन पर बर्थ मार्क है तो वह व्यक्ति घूमने- फिरने का शौकीन होता है। साथ ही ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति के गर्दन के पिछले हिस्से पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति विपरीत से विपरीत परिस्थिति में शांत रहने वाला है। साथ ही ऐसे लोगों को क्रोध थोड़ा ज्यादा ही आता है।

गाल पर हो बर्थ मार्क

अगर किसी पुरुष के दाहिने गाल पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। साथ ही ऐसे लोगों के पास धन एकत्र नहीं हो पाता और उसे भौतिक सुख नहीं मिल पाते। वहीं अगर किसी महिला के दाहिने गाल पर बर्थमार्क है तो ऐसी महिला की किस्मत शादी के बाद चमक सकती है। साथ ही ऐसे महिला का पति धनवान और सुंदर होगा और उसका वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा। दोनों में अच्छी ट्यूनिंग होगी।