सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है। तो उसके शरीर पर कुछ जन्म से ही कुछ निशान होते हैं। ये निशान शुभ भी होते हैं और अशुभ भी। ये निशान किसी व्यक्ति के भाग्य और  दुर्भाग्य के बारे मेंं दर्शाते हैं। यहां हम आपको ऐसे निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको देखकर आप गुड और बैडलक की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन निशानों के बारे में…

माथे पर हो बर्थ मार्क

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के माथे पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब होता है कि वह बहुत बुद्धिमान है और ऐसे लोग जीवन में खूब प्रसिद्धि पाते हैं। साथ ही ऐसे लोग जीवन में खूब पैसे और नाम भी कमाते हैं। 

माथे के बीच में हो बर्थ मार्क

अगर किसी व्यक्ति के माथे के बीच में बर्थ निशान है तो ऐसे व्यक्ति कला प्रेमी होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की आकर्षक व्यक्तित्व होता है। ये लोग बातचीत में माहिर होते हैं और सामने वाला व्यक्ति इनके प्रभाव में जल्दी आ जाता है। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं। ये खर्च करने में भी आगे रहते हैं।

गर्दन पर हो बर्थ मार्क

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी की गर्दन पर बर्थ मार्क है तो इसका अर्थ है कि ऐसा व्यक्ति करियर में अच्छी सक्सेस पाता है। साथ ही ऐसे लोग थोड़े पत्थर दिल होते हैं। साथ ही गर किसी व्यक्ति के गर्दन के पिछले हिस्से पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति साहसी और निडर होता है। ये लोग वैसे तो गुस्सा नहीं करते हैं लेकिन जब इनको गुस्सा आता है तो ये भूकंप की तरह खतरनाक हो जाते हैं।

गाल पर हो बर्थ मार्क

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी पुरुष के दाहिने गाल पर बर्थ मार्क है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति को जिंदगी में संघर्ष बहुत करना पड़ता है। साथ ही अगर किसी महिला के दाहिने गाल पर बर्थमार्क है तो ऐसी महिला की शादी बहुत समर्थ घर में होती है। साथ ही ऐसी महिला का पति बहुत धनवान होता है। साथ ही वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशनुमा गुजरता है।