ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और नेचर के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसी ही सामुद्रिक शास्त्र अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिह्नों और अंगों के आकार का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कान की शेप के बारे में, जो धनवान लोगों के होते हैं।
छोटे कान:
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिनके कान दिखने में छोटे होते हैं, ऐसे लोग दूरदर्शी और विश्वसनीय होते हैं, ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ ये लोग भरोसेमंद होते हैं। ये लोग हर महफिल में चार- चांद लगा देते हैं। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं।
बड़े कान:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के कान की शेप बड़ी होती है ये लोग कर्मठ और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग समय के पाबंद होते हैं और काम को समय पर निपटाते हैं। इनको लेटलतीफी पसंद नहीं होती है। इन लोगों को खुशामंदी पसंद होती है। साथ ही ये लोग मंहगे- महंगे कपड़ों के शौकीन होते हैं। साथ ही लंबे कान वालों की आयु काफी ज्यादा होती है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं।
कान हो नीचे से गोल
जिन व्यक्ति के कान नीचे से गोल होते हैं। वह इंसान अपार धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख -सुविधा से संपन्न होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जीरियस लाइफ पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में माहिर होते हैं। वहीं ये घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थिति में शांत बने रहते हैं। ये लोग जीवनसाथी के साथ पूरा तालमेल बिठाकर रखते हैं।
चौड़े कान:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार चौड़े कान वाले लोग कम उम्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ये लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने में माहिर होते हैं। ये लोग आस्तिक भी होते हैं और इनका भगवान पर पूरा भरोसा होता है। दान-पुण्य के कार्यों में इनका ज्यादा मन लगता है। स्वभाव से लोग थोड़े गंभीर होते हैं। काम के मामले में काफी मेहनती होते हैं और सफाई से अपने काम को अंजाम देना पसंद करते हैं।