हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए हस्तरेखा विज्ञान का खास महत्व है। हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति की हथेलियों पर बनने वाले विभिन्न निशानों के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में आंकलन किया गया है। आपने कई लोगों की हथेलियों पर हस्तरेखाओं से बनने वाले ‘Y’ निशान को देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हस्तरेखा विज्ञान में इसके बारे में क्या कहा गया है? और इसका आपकी आर्थिक स्थिति से क्या कनेक्शन है? यदि नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि हथेली पर ‘Y’ का निशान धारण वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्ची रहती है। इन लोगों के जीवन में सदा आय के स्रोत मौजूद रहते हैं।
बता दें कि आमतौर पर हथेली पर ‘Y’ का निशान जीवन रेखा के पास उल्टे आकार में बनता है। कई बार यह निशान जीवन रेखा के बीच से निकलने वाली रेखा से ही बनता है। हस्तरेखा की मानें तो इन लोगों को अपने जीवन में विदेश यात्राएं भी खूब करनी पड़ती हैं। इनकी ये यात्राएं ज्यादातर बिजनेस के सिलसिले में होती है। इससे इनको अपना बिजनेस फैलाने में काफी मदद मिलती है जिससे आगे चलकर इन्हें आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली पर ‘Y’ या फिर कहें कि उल्टा ‘Y’ बनता है, वे लोग बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोगों के दिमागी रूप से काफी मजबूत होने की मान्यता है। कहते हैं कि ये लोग हर एक विषय की गहराई में जाना पसंद करते हैं। इससे इनकी जानकारी तो बढ़ती है लेकिन कई बार ये लोग इसके चलते तनाव में भी आ जाते हैं। बता दें कि ऐसे लोगों को नियमीत रूप से योग करने की सलाह दी जाती है। इससे इनका तनाव कम होता है और ये लोग काफी अच्छे से अपने काम में मन लगा पाते हैं।