वास्तु शास्त्र में घर की अलमारियों को खास महत्व दिया गया है। वास्तु के जानकारों का मानना है कि घर की अलमारियां वास्तु दोष से मुक्त होनी चाहिए। साथ ही वास्तु शास्त्री यह भी मानते हैं कि अलमारियां किस्मत से जुड़ी हुई होती हैं। इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि वास्तु के मुताबिक अलमारियों को ठीक करके किस्मत को सुधारा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि घर की अलमारियां कैसी होनी चाहिए? इनसे आपकी किस्मत का क्या संबंध है? या किस प्रकार व्यवस्थित अलमारियां जीवन में तरक्की दिलाती हैं? यदि आप इन बातों से अनजान हैं तो चलिए वास्तु के अनुसार हम आपको यह बताते हैं।
कपड़ों की अलमारी: यह मुख्य रूप से शुक्र ग्रह से संबधित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप कपड़ों की आलमारी को व्यवस्थित रखते हैं तो शुक्र आपका हमेशा अच्छा बना रहेगा। वास्तु शास्त्री यह मानते हैं कि इसे ठीक रखने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि बनी रहती है। इसलिए जहां आप कपड़े रखते हैं उसे व्यवस्थित रखना चाहिए। माना यह भी जाता है कि कपड़ों की आलमारी में आभूषण, पैसा इत्यादि नहीं रखने चाहिए। वास्तु के जानकार इसे वास्तु दोष मानते हैं।
रसोई की अलमारी: वास्तु के अनुसार किचन की अलमारी का संबंध सूर्य ग्रह से होता है। आमतौर पर इसमें रसोई के सामान रखते हैं और बर्तन भी रखे जाते हैं। कहते हैं कि इस अलमारी को पूरी तरह से बंद नहीं बनाना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना गया है। इसके अलावा मशाले और अनाज को अलग-अगल अलमारियों में रखना चाहिए। कांच और धातुओं के बर्तनों को भी अलग-अलग रखना शुभ कारक माना गया है। इन अलमारियों को महीने में एक बार अवश्य साफ करने की सलाह वास्तु के जानकारों द्वारा दी जाती है। कहते हैं कि जिस घर की अलमारियां वास्तु के अनुसार व्यवस्थित हैं वहां पर खुशहली बनी रहती है।
