ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक रंग का अपना एक अलग और खास महत्व माना गया है। ज्योतिष के अनुसार हर रंग किसी न किसी ग्रह से जुड़ा है। जिसका शुभ या अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा रंगों का सही इस्तेमाल जीवन में सफलता दिला सकता है। साथ ही रंगो का गलत इस्तेमाल हमारी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कई लोग दिन के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि रंगों का हमारी किस्मत से क्या कनेक्शन है? साथ ही कौन सा रंग हमारी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ज्योतिष के अनुसार इसके बारे में जानते हैं।
मेष: इस राशि के जातकों को काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना गया है। क्योंकि ज्योतिष के मुताबिक मेष राशि के दसवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी शनि होता है। इस राशि में 11 वें स्थान का शनि पापी माना गया है। इसलिए इस राशि के जातकों को काले वस्त्र पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
वृषभ: इस राशि के लोगों के लिए काला रंग इतना खराब नहीं मान गया है। क्योंकि वृषभ राशि के जातकों का भाग्येश और कर्मेश दोनों शनि होते हैं। ऐसे में जरूरत से ज्यादा काले रंग के कपड़े पहनने या इस रंग की चीज इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
मिथुन: इस राशि के आठवें भाव का स्वामी मृत्यु भाव का स्वामी शनि है। साथ ही कर्म के भाव का स्वामी भी शनि है। इसलिए यदि आप काले रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं तो इसका आपको मिलाजुला मिलेगा।
कर्क: इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कर्क राशि के संतवें और आठवें (मृत्यु और मारक) स्थान का स्वामी शनि होता है। इस राशि के लोगों को काले रंग का इस्तेमाल करने से वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है।
सिंह: इस राशि के जातकों के रोग स्थान और पत्नी स्थान का स्वामी शनि होते हैं। इसलिए सिंह राशि के जातकों को काले रंग का इस्तेमाल शुभ नहीं माना गया है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।
कन्या: इस राशि के जातकों के काला रंग शुभ माना गया है। क्योंकि इस राशि में शनि संतान और विद्या भाव का स्वामी होता है। साथ ही शनि रोग स्थान का भी स्वामी होता है। पांचवें भाव का स्वामी होने के कारण शनि कन्या राशि के लिए शुभकारी माने गए हैं।
तुला: इस राशि में शनिदेव उच्च होते हैं। इसलिए तुला राशि के लिए काल और सफेद दोनों रंग शुभ होता है। काले रंग के कपड़े पहनने से तुला राशि के जातकों को धन, सुख और समृद्धि की वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक: इस राशि में शनि पराक्रम और सुख भाव का स्वामी होता है। लेकिन वृश्चिक राशि के जातकों को काले रंग के इस्तेमाल से वैवाहिक जीवन में समस्या आती है। इसलिए इस राशि के जातकों को काले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए काला रंग बेहद अशुभ माना गया है। क्योंकि इस राशि में शनि मरकेश और दूसरे भाव के स्वामी होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को काले रंग के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
मकर: इस राशि का स्वामी शनि माने गए हैं। कभी-कभी शनि इस राशि में मरकेश की स्थिति भी बनाते हैं। ऐसे में मकर राशि के जातकों के लिए काले रंग के कपड़े पहनना अत्यधिक शुभ माना गया है।
कुंभ: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही होते हैं। फिर भी कुंभ राशि वालों के लिए कहीं से भी काला रंग अच्छा नहीं माना गया है। इस राशि के जातक ग्रे रंग के कपड़े पहने तो कोई नुकसान नहीं होगा।
मीन: इस राशि के जातकों को काले रंग के चीजों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मीन राशि के 11 वें और 12 वें दोनों भाव पाप कारक माने गए हैं। काले रंग के कपड़े पहनने से आपका क्रोध बढ़ सकता है। इसलिए इस रंग के अधिक प्रयोग से बचना चाहिए।


