मॉडलिंग से फिल्म जगत में कदम रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को तुला लग्न और तुला राशि में हुआ था। दीपिका ने अपने बॉलीवुड करियर शुरुआत फिल्म ओम शांति ओम से की थी। इसके बाद उन्होनें बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। डायरेक्टर राम लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला, बाजीराव मस्तानी के बाद दीपिका की अगली फिल्म पद्मावती जो खूब कॉन्ट्रोवर्सी में है। कई विवादों में फंसने के बाद भी दीपिका के फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार है। दीपिका के जन्मदिवस पर उनकी कुंडली पर विचार करते हुए यहां हम बता रहे हैं कि इस समय उनकी जन्म कुंडली में गुरु ग्रह बृहस्पति सूर्य, बुध और शुक्र के ऊपर से गोचर कर रहा है। जनवरी माह के अंत तक उच्च शनि का गोचरीय भ्रमण लग्न होने से दीपिका को सफलता मिल सकती है।
जनवरी 2017 से लेकर जनवरी 2018 तक में दीपिका पादुकोण की कुंडली में सूर्य और शनि का मेल अच्छा नहीं माना जा रहा है। जिसके कारण उन्हें अपने करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनकी कुंडली में शनि अपनी चाल बदलकर धनु राशि में चल रहा है जो दीपिका के लिए बिल्कुल शुभ नहीं माना जा रहा है। कुंडली के इस अध्ययन के आधार पर माना जा सकता है कि बॉलीवुड फिल्म पद्मावती पर आया संकट भी शनि की चाल के कारण है। सूर्य के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसी के साथ माना जा रहा है कि 2019 तक उनकी शादी के योग बन रहे हैं और इस वर्ष वो सगाई भी कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण की कुंडली में कालसर्प योग भी बनता है। इनके लिए कालसर्प योग की शांति कराना उचित रहेगा। सिल्वर, आसमानी दीपिका के लिए शुभ रंग माने जाते हैं। साथ ही हीरा और पन्ना पहनना इनके लिए फलदायी रह सकता है। कुंडली के अध्ययन से पता चलता है कि इनका दांपत्य जीवन कष्टों से भरा हो सकता है।


