सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के मौजूद, निशान और अंगों के आकार के आधार किसी भी व्यक्ति का भविष्य, नेचर और व्यक्तित्व जाना जा सकता है। आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ गया। यहां यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ के अंगूठे के बारे में।  शरीर के विभिन्न अंगों की तरह सामुद्रिक शास्त्र में यह भी बताया गया है कि हाथ के अंगूठे की बनावट और आकार से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य कैसे को जाना जा सकता है। आइए जानते हैं…

अंगूठा हो अगर लचीला

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठी लचीला होता है। उन लोगों का स्वभाव भी नरम होता है। साथ ही ये लोग कोमल ह्रदय के होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। साथ ही ये लोग अपने करियर के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। ये जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं उसको पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग कुछ भी दिल में नहीं रखते, इनको जो बोलना है वो मुंह पर बोलते हैं। ये घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं।

अंगूठा हो अगर छोटा

जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा और मोटा होता है ऐसे लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। ये आत्मविश्वासी भी होते हैं। साथ ही ये लोग अपने जीवनसाथी को बेहद प्यार करने वाले होते हैं और रिश्ते को अच्छे निभाते हैं। ये लोग खुलकर पैसे खर्च करते हैं। इनको कंजूसी पसंद नहीं होती है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। ये लोग फ्यूचर मेंं ही जीते हैं।

अंगूठा हो लंबा और पतला

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस जिस व्यक्ति के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है तो ऐसे जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में बहुत परिश्रम करते हैं। ये लोग मेहनती भी होते हैं और मेहनत के दम पर मुकाम हासिल करते हैंं। ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। साथ ही कला के दम ये सामने वाले को अपना फैन बना लेते हैं। ये लोग संगीत और खेल प्रेमी भी होते हैं।