Mole On These Female Body Parts: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति के आधार पर फलित किया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शऱीर पर मौजूद तिलों के आधार पर फलित किया जाता है। साथ ही तिल शुभ होगा या अशुभ, ये तिल के साइज और कलर के आधार पर पता चलता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं के माथे या भौंहों पर तिल हो तो उसका क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं…
पारिवारिक सुख करती हैं प्राप्त
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं के माथे के दाहिनी ओर तिल होता है। ये महिलाएं दूरदर्शी और मिलनसार होती हैं। साथ ही ये जीवन में जल्दी सक्सेस प्राप्त कर लेती हैं। इनको पारिवारिक सुख प्राप्त होते हैं। वहीं इनको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ये बहुत नाम और पैसा कमाती हैं।
माथे के बीच में तिल
जिन महिलाओं के माथे की बीचो- बीच तिल होता है ये बहुत लकी होती हैं। साथ ही इनको वैवाहिक जीवन का पूरा सुख मिलता है। लेकिन इनको छोटी- मोटी बीमारी लगी रहती हैं। साथ ही इनको मानसिक तनाव रहता है। लेकिन ये धनवान होती हैं। ऐसे लोगों की उम्र बढ़ने के साथ-साथ पैसा भी बढ़ता चला जाता है। लेकिन ये थोड़ी खर्चीली स्वभाव की भी होती हैं।
भौंहों पर तिल का होना
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं के भौंहों के बीच में तिल होता है तो यह बेहद सौभाग्यशाली होती हैं। साथ ही इनकी शादी पैसे वाले घर में होती है और ये सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करती हैं। साथ ही सदैव रानी की तरह राज करके रहती हैं। इनके हाथ में पैसा भी बहुत रहता है। ये अपन परिवार को हमेशा साथ लेकर चलती हैं।
माथे पर निचली ओर तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं के माथे के निचली ओर तिल होता है, यह महिलाएं बहुत भावुक होती हैं। इन्हें जीवन में सफलता हासिल होती है। माता-पिता से बहुत अधिक प्रेम मिलता है। ये धनी होती हैं। साथ ही ये समय की बहुत पाबंद होती हैं और ये कला की प्रेमी और जानकार होती हैं। ये धन की संचय करने में भी माहिर होती हैं।